इस दिवाली प्रोफेशनल फोटोग्राफर की तरह करें मोबाइल से फोटोग्राफी, ये है तरीका

देशभर में रविवार को बड़े ही उत्साह के साथ दिवाली (Diwali 2019) का त्यौहार मनाया जाएगा। हर तरफ खुशियों का माहौल होगा। इस दौरान सभी लोग अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ बेहतीन तस्वीरें खींचकर हमेशा के लिए अपने कैमरे में कैद करना चाहते हैं। तो ऐसे में हम आपको यहां मोबाइल की कुछ ट्रीक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप दिवाली के दिन बेहतीन तस्वीरें खींच सकेंगे।आइए जानते हैं इन खास ट्रीक्स के बारे में...

वॉर्म टोन का करें इस्तेमाल
दिवाली के दिन अगर आप भी शानदार तस्वीरें खींचना चाहते हैं, तो आपको अपर्चर, शटर और आईएसओ को ध्यान में रखना होगा। आप व्हाइट बैलेंस को 6200K पर सेट कर नाइट में भी अच्छी फोटो क्लिक कर सकेंगे। इसके साथ ही वॉर्म टोन के साथ भी फोटो खीच सकते हैं।

सेटिंग पर ध्यान दें
दिवाली की रात अगर आप मोबाइल से तस्वीर लेना चाहते हैं, तो आपको आईएसओ और शटर स्पीड की सेटिंग करनी होगी। साथ ही एक्सपोजर को भी एडजस्ट करें। आपको बता दें कि अधिकतर स्मार्टफोन्स में एक्सपोजर को मैन्युअली सेट किया जा सकता है।
- Google प्ले स्टोर पर 40 से ज्यादा मौजूद थे वायरस वाले एप्स, 80 लाख से ज्यादा यूजर्स ने किया डाउनलोड
- Tata Sky और Dish TV ने पेश किया दिवाली ऑफर, अब यूजर्स देख सकेंगे 220 से ज्यादा चैनल
- BSNL ने यूजर्स को दिया दिवाली का तोहफा, अब लैडलाइन और मोबाइल पर कर सकेंगे अनलिमिटेड कॉल
- Twitter ने दिवाली के अवसर पर लॉन्च की खास इमोजी, डार्क और नॉर्मल मोड में जलेगा दिया