Google SGE: बदलने वाला है गूगल सर्च का अंदाज, AI की मदद से छोटे कर सकेंगे बड़े आर्टिकल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Aug 2023 11:43 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट Bing में ओपन एआई के चैटटूल चैटजीपीटी के आने के बाद से ही गूगल अपने सर्च एक्सपेरियंस को बेहतर बनाने में लगा हुआ है। नए फीचर को लेकर गूगल का कहना है कि जो कंटेंट फ्री होंगे उन्हें ही यह टूल समराइज (छोटा) करेगा।

Google to Let Users Try Its AI Tool on Select Websites to Summarise Long Articles
Google Search - फोटो : Istock

    विस्तार

    Google सर्च रिजल्ट का अनुभव अब पूरी तरह से बदलने जा रहा है। Google इसके लिए नए फीचर्स की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक Google में अब एक नया फीचर आ रहा है जिसके बाद गूगल सर्च रिजल्ट में कंटेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए फिल्टर होने के बाद दिखेंगे। गूगल के इस नए फीचर का नाम सर्च जेनरेटिव एक्सपेरियंस (SGE) है जिसकी पहली झलक गूगल ने इस साल की शुरुआत में दिखाई थी।

    SGE टूल की मदद से न्यूज या कंटेंट वेबसाइट लंबे आर्टिकल को छोटे कर सकेंगे और गूगल सर्च रिजल्ट में अपने आर्टिकल को दिखा सकेंगे। इस फीचर को खासतौर पर लंबे कंटेंट में लोगों को इंगेज करने के लिए डिजाइन किया गया है।

    Google ने अपने इस फीचर को लेकर कहा है कि यह फीचर सर्च रिजल्ट में किसी बड़े आर्टिकल के महत्वपूर्ण बिंदुओं को हाईलाइट करके दिखाएगा। नए फीचर को गूगल सर्च के “explore on the page” से एक्सेस किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें