Friendship Day 2021: इन गैजेट्स से मजबूत होगी दोस्ती की डोर, एक से बढ़कर एक हैं गैजेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 Jul 2021 08:08 PM IST
सार

इस बार भी आपने अपने कुछ खास दोस्तों को हर साल की तरह कुछ दिफ्ट देने के लिए प्लान बनाया होगा, चलिए हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं। आइए कुछ खास गैजेट गिफ्ट के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Friendship Day 2021 best gadgets for gift to best friend
Friendship Day 2021: गिफ्ट - फोटो : iStock

    विस्तार

    इस फ्रेंडशिप डे एक अगस्त यानी रविवार को पड़ा है। हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे होता है। कोई अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात करता है तो कोई अपने अजीज दोस्तों को महंगे गिफ्ट देता है, हालांकि दोस्ती गिफ्ट की मोहताज नहीं होती और ना ही मुलाकात ना होने से दोस्ती खत्म हो जाती है, लेकिन इस बार भी आपने अपने कुछ खास दोस्तों को हर साल की तरह कुछ दिफ्ट देने के लिए प्लान बनाया होगा, चलिए हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं। आइए कुछ खास गैजेट गिफ्ट के बारे में जानते हैं।

    डिजिटल बॉडी वेट मशीन

    यदि आपकी कोई महिला मित्र है तो इस फ्रेंडशिप डे पर आप उसे डिजिटल बॉडी वेट मशीन खरीदकर दे सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 500 रुपये है। महिलाएं अपनी फीगर को लेकर बड़ी सजग रहती हैं तो जाहिर सी बात है यह तोहफा आपकी दोस्त को पसंद आएगा।

    विज्ञापन
    Friendship Day 2021: इन गैजेट्स से मजबूत होगी दोस्ती की डोर, एक से बढ़कर एक हैं गैजेट

    स्मार्टफोन

    आपका दोस्त महिला हो या पुरुष स्मार्टफोन उसे जरूर पसंद होगा। वैसे भी गैजेट अधिकतर लोगों को पसंद ही होते हैं। आप चाहें तो अपने दोस्त को इस बार प्रीमियम या कोई बजट स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं। प्रीमियम में आप आईफोन, सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज, वनप्लस जैसे स्मार्टफोन या फिर बजट में शाओमी, रियलमी, वीवो, मोटोराल के स्मार्टफोन को चुन सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Friendship Day 2021: इन गैजेट्स से मजबूत होगी दोस्ती की डोर, एक से बढ़कर एक हैं गैजेट

    स्मार्टवॉच

    स्मार्टवॉच का भी आजकल चलन काफी है। अब आपको राह चलते बहुत ही कम लोग मिलेंगे जिनके हाथ में साधारण घड़ी होगी। स्मार्टवॉच आजकल ट्रेंड में हैं और इनकी कीमतें भी बहुत कम हैं। आप महज पांच हजार रुपये में ब्लूटूथ कॉलिंग और बल्ड ऑक्सीजन मॉनिटर करने वाली स्मार्टवॉच खरीदकर गिफ्ट कर सकते हैं।

    Friendship Day 2021: इन गैजेट्स से मजबूत होगी दोस्ती की डोर, एक से बढ़कर एक हैं गैजेट

    इंस्टेंट कैमरा

    स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाला शायद ही कोई ऐसा होगा तो इंस्टेंट कैमरे की चाहत ना रखता होगा। ऐसे में आप इंस्टेंट कैमरा गिफ्ट कर सकते हैं, ताकि वे फोटो क्लिक करने के साथ ही प्रिंट भी कर सकें। 10 हजार रुपये की रेंज में आपको इंसटेंट कैमरा मिल जाएगा।

    Friendship Day 2021: इन गैजेट्स से मजबूत होगी दोस्ती की डोर, एक से बढ़कर एक हैं गैजेट

    की फाइंडर

    यदि आपका भी कोई ऐसा दोस्त है जो हर बार किसी चीज को कहीं रखकर भूल जाता है तो इस समस्या के समाधान के लिए क्यूब की फाइंडर गिफ्ट कर सकते हैं। इसकी मदद से एक एप जरिए आप स्मार्टफोन, चाबी समेत कई चीजें खोज सकेंगे। इसकी मदद से आप फोन को बिना टच किए फोटो भी क्लिक कर सकेंगे। इसकी कीमत 8 हजार रुपये है।

    Friendship Day 2021: इन गैजेट्स से मजबूत होगी दोस्ती की डोर, एक से बढ़कर एक हैं गैजेट
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें