Google: गूगल और चुनाव आयोग की हुई साझेदारी, मिलेंगे सटीक रिजल्ट
अल्फाबेट इंक के स्वामित्व वाली गूगल ने आगामी आम चुनावों के लिए भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के साथ हाथ मिलाया है। गूगल इंडिया ने इसकी जानकारी अपने एक ब्लॉग में दी है...

विस्तार
अल्फाबेट इंक के स्वामित्व वाली गूगल ने आगामी आम चुनावों के दौरान चुनाव के सही परिणाम बताने के लिए भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के साथ हाथ मिलाया है। गूगल इंडिया ने इसकी जानकारी अपने एक ब्लॉग में दी है।
गूगल ने कहा है कि भारत में आगामी लोकसभा चुनाव के लेकर खास तैयारी की गई है। गूगल ने कहा है कि हम चुनाव आयोग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि लोगों को चुनाव और वोटिंग से संबंधित जानकारी अंग्रेजी और हिंदी दोनों में सटीक तौर पर मिल सके। गूगल ने कहा है कि हम एआई से तैयार किए गए कंटेंट को पहचान करने के तरीके भी लोगों को बताएंगे।
इस तरह के मौके पर विज्ञापनदाता एआई का गलत इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हम भी यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम लोगों को अधिक पारदर्शिता के साथ जानकारी मिले। हमारी विज्ञापन नीतियां पहले से ही लोगों को गुमराह करने के लिए हेरफेर किए गए मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाती हैं, जैसे डीपफेक या छेड़छाड़ की गई सामग्री।
Google ने कहा कि वह एआई से तैयार किए गए कंटेंट को यूट्यूब पर पहले से ही लेबल करना शुरू कर दिया है। गूगल ने हाल ही में कोलिशन फॉर कंटेंट प्रोविनेंस एंड ऑथेंटिसिटी (C2PA) के साथ साझेदारी की है।
- Aadhaar Card Update: सरकार ने दी बड़ी राहत, अब जून तक फ्री में आधार कार्ड करा सकेंगे अपडेट
- ChatGPT: AI के कारण हो सकती है बिजली संकट, ChatGPT हर घंटे खपत कर रहा 17,000 घरों के बराबर बिजली
- X Update: एलन मस्क करने जा रहे बड़ा बदलाव, अब ऐसे पोस्ट को मिलेगी खूब रीच
- WhatsApp News: अब चैटिंग के समय ही पता चल जाएगा कि चैट सुरक्षित है या नहीं, जल्द रिलीज होगा नया अपडेट