गूगल स्मार्ट डेबिट कार्ड जल्द होगा लॉन्च, ब्लूटूथ से कर सकेंगे पेमेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Apr 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Google Smart Debit Card set to launch soon with bluetooth payment support
गूगल स्मार्ट डेबिट कार्ड - फोटो : techcrunch

    भारत में गूगल पे के जरिए डिजिटल पेमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद गूगल जल्द ही स्मार्ट फिजिकल और वर्चुअल डेबिट कार्ड लॉन्च करने की तैयारी में है। गूगल के स्मार्ट डेबिट कार्ड का मुकाबला एपल के क्रेडिट कार्ड से होगा। गूगल का डेबिट कार्ड कई तरह के खास फीचर्स से लैस होगा जिसमें ब्लूटूथ से पेमेंट भी शामिल है।

    इस स्मार्ट कार्ड का नाम Google Card होगा। गूगल कार्ड का इस्तेमाल मोबाइल के जरिए शॉपिंग से लेकर बैंक बैलेंस चेक करने तक के लिए किया जा सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल अपने स्मार्ट डेबिट कार्ड के लिए सिटीबैंक और स्टेनफोर्ड फेडरल क्रेडिट यूनियन के साथ बात कर रहा है। गूगल कार्ड गूगल के एप से कनेक्ट रहेगा।

    विज्ञापन

    गूगल के स्मार्ट डेबिट कार्ड को यूजर्स अपने बैंक अकाउंट से कनेक्ट होने के बाद यूजर्स मोबाइल से पेमेंट कर सकेंगे। गूगल कार्ड से आप एक कार्ड रीडर के जरिए फिजिकल कॉन्टेक्टलेस पेमेंट कर सकेंगे। वहीं वर्चुअल कार्ड से आप फोन के ब्लूटूथ के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। इसे एक तरह से ब्लूटूथ पेमेंट भी कहा जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल कार्ड गूगल एप से कनेक्ट होगा और आप एप से ही सभी ट्रांजेक्शन देख सकेंगे। इसके अलावा बैलेंस भी एप से ही पता चल जाएगा। वैसे तो गूगल एक फानेंशियल कंपनी नहीं है लेकिन पिछले कुछ सालों में फाइनेंस में गूगल की काफी रूची देखने को मिल रही है। गूगल पे इसका बड़ा उदाहरण है। गूगल पे की सफलता के बाद गूगल को फानेंशियल क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ना चाहती है। गूगल के इस कदम का फायदा उसकी कमाई में भी देखने को मिलेगा।

    बता दें कि गूगल का डिजिटल पेमेंट एप गूगल पे भारत में काफी लोकप्रिय है। भारत में करोड़ों लोग गूगल पे एप से पेमेंट कर रहे हैं। भारत में गूगल पे एप को अभी तक 100,000,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। गूगल पे में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) का भी सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें