फोटोग्राफी का रखते हैं शौक, तो ये स्मार्टफोन आपके लिए हैं बेस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 18 Apr 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
best camera smartphone including realme 6 pro and poco x2 know price and specifications
Realme 6 Pro - फोटो : social media

    इस समय बाजार में मिड प्रीमियम रेंज के अच्छे कैमरे वाले स्मार्टफोन की भरमार हैं। जो लोग फोटोग्राफी करने का शौक रखते हैं, उनके लिए यह खबर बहुत खास है। क्योंकि आज हम उन लोगों के लिए कुछ खास स्मार्टफोन लेकर आए हैं, जिनमें उनको शानदार कैमरा मिलेगा। साथ ही लोगों को इन सभी स्मार्टफोन में लेटेस्ट फीचर्स भी मिलेंगे। तो आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से...

    रियलमी 6 प्रो में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने इसमें भारतीय नेविगेशन सिस्मट नाविक का भी सपोर्ट है। यह फोन लाइटेनिंग ब्लू और ऑरेंज कलर वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक लेंस 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फोन में इन-डिस्प्ले डुअल फ्रंट कैमरा है जिसमें मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 4300mAh की बैटरी है और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। Redmi Note 9 pro में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। रेडमी नोट 9 प्रो की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पोको एक्स2 में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप (चार कैमरे) दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2-2 मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस मौजूद हैं। इस फोन की खास बात यह है कि यूजर्स को इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है। वहीं, इस फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें