Google: गूगल के डिजिटल वॉलेट में रख सकेंगे टिकट समेत दस्तावेज; प्ले स्टोर से कर सकते हैं डाउनलोड

जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजलज मिश्रा
Thu, 09 May 2024 07:18 AM IST
सार

गूगल वॉलेट यूजर्स को फिल्म/समारोह टिकट, बोर्डिंग पास, मेट्रो टिकट रखने, कार्यालय/कॉर्पोरेट बैज रखने और भौतिक दस्तावेजों का डिजिटलीकरण करने का विकल्म देगा। यह सेवा वर्तमान में करीब 80 देशों में मुहैया कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
documents including tickets in Google digital wallet download from Play Store
Google Tool - फोटो : Freepik

    विस्तार

    गूगल ने भारत में एंड्रॉयड ग्राहकों के लिए डिजिटल वॉलेट पेश किया है। इसमें ग्राहकों को लॉयल्टी व गिफ्ट कार्ड, सार्वजनिक वाहनों के पास सहित अन्य चीजें रखने की सुविधा मिलेगी। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल ने बताया, डिजिटल वॉलेट की सेवा बुधवार से भारत में शुरू हो गई। इस नई सेवा के लिए गूगल ने एअर इंडिया, इंडिगो, फ्लिपकार्ट, कोच्चि मेट्रो, पीवीआर और आईनॉक्स जैसे 20 भारतीय ब्रांड के साथ साझेदारी की है। आगे और अधिक साझेदारी की योजना है।

    गूगल वॉलेट यूजर्स को फिल्म/समारोह टिकट, बोर्डिंग पास, मेट्रो टिकट रखने, कार्यालय/कॉर्पोरेट बैज रखने और भौतिक दस्तावेजों का डिजिटलीकरण करने का विकल्म देगा। यह सेवा वर्तमान में करीब 80 देशों में मुहैया कराई जा रही हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें