दिल्ली और बंगलूरू में आज लांच होगा गूगल का एप 'नेबर्ली'

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 21 Nov 2018 03:45 AM IST
विज्ञापन
Google to launch 'Neighbourly' app pan India
गूगल नेबर्ली - फोटो : Google

    Google 'Neighbourly' app का बुधवार से दिल्ली व बेंगलूरू समेत देश के कई अन्य हिस्सों में भी विस्तार कर दिया जाएगा। यह एप आस-पड़ोस से स्थानीय सूचना प्राप्त करना आसान बनाता है, भले ही आप अपने पड़ोसी को नहीं भी जानते हों।

    मई में गूगल ने बीटा वर्जन में इस एप को मुंबई और जयपुर में लांच किया था। इसके बाद सितंबर में अहमदाबाद, कोयंबटूर और मैसूर में भी इसने काम करना शुरू कर दिया। गूगल की नेक्सट बिलियन यूजर्स टीम के वरिष्ठ उत्पादन प्रबंधक बेन फोनर ने कहा, इसे अब तक 15 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं और करीब 50 हजार लोग इसकी वेटिंग लिस्ट में है।

    विज्ञापन

    गूगल बुधवार से बेंगलूरू और दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर पर इसे लांच कर रहा है क्योंकि यह शहर वेटिंग लिस्ट में सबसे ऊपर है। बता दें कि इस एप के जरिए आस-पड़ोस में मौजूद सेवाओं या वहां से जुड़ी समस्याओं के बारे में अंजान पड़ोसियों से भी मदद ली जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें