रिव्यू: कितना दम है 10,990 रुपये वाले नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस में?

Trainee Trainee
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाTrainee Trainee
Fri, 02 Nov 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
samsung galaxy j4 plus review in hindi: Price, Specifications And Give Up
samsung galaxy j4 plus review

    सैमसंग इंडिया ने सितंबर में अपने दो नए स्मार्टफोन लांच किए थे जिनमें सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस और गैलेक्सी जे6 प्लस शामिल हैं। ये दोनों फोन इसी साल मई में लांच हुए गैलेक्सी जे4 और गैलेक्सी जे6 के अपग्रेडेड वर्जन हैं। ये दोनों फोन हमें रिव्यू के मिले थे। इस रिपोर्ट में हम सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस के बारे में आपको बताएंगे। तो आइए जाानते हैं 10,990 रुपये वाले सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस में आपको क्या मिलता है।

    सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस की अनबॉक्सिंग, देखें कैसा है सैमसंग का यह नया फोन

    सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Galaxy J4+ में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है और इस फोन में 6 इंच की एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1480 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में 1.4GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी जे4 प्लस के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन
    रिव्यू: कितना दम है 10,990 रुपये वाले नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस में?

    दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलती है। इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, माइक्रो यूएसबी 2.0, 4जी वीओएलटीई और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए आपको फेस अनलॉक और पैटर्न लॉक मिलता है। फोन के खास फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में ‘मेक फॉर इंडिया’ फीचर इंस्टॉल एप्स टू एसडी कार्ड भी होगा। इस अनूठे मेमोरी मैनेजमेंट सॉल्यूशन के साथ, उपभोक्ता अब एप्लिकेशंस को सीधे मेमोरी कार्ड में इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे उनके फोन की मेमोरी हमेशा फ्री रहेगी। गैलेक्सी जे4 प्लस के मैसेंजर में आपको स्टिकर भेजने का विकल्प मिलता है। गैलेक्सी J4+ की कीमत 10,990 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    रिव्यू: कितना दम है 10,990 रुपये वाले नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस में?

    सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस की डिस्प्ले और डिजाइन

    कंपनी के दावे के मुताबिक गैलेक्सी जे4 प्लस में आपको इनफिनिटी डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के व्यू एंगल को लेकर आपको कोई परेशानी नहीं होने वाली है, दूसरे शब्दों में कहें तो किसी भी एंगल से वीडियो देखने में आपको रंगों में भिन्नता नजर नहीं आएगी। फोन के साथ आपको सैमसंग के सभी नए फोन की तरह फिजिकल होम बटन नहीं मिलता है। ऊपर की स्वैप करने पर आपको मिनिमाइज, होम और कैंसिल बटन मिलेगा। डिस्प्ले के साथ दिया गया ऑटो ब्राइटनेस लेवल बढ़िया काम करता है। तेज धूप में आपको डिस्प्ले को देखने में परेशानी नहीं होगी।

    रिव्यू: कितना दम है 10,990 रुपये वाले नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस में?

    अब गैलेक्सी जे4 प्लस की बॉडी और डिजाइन की बात करें तो फोन के पीछे की बॉडी ग्लास की है और साइड में प्लास्टिक दिया गया है। बैक पैनल पर ग्लास बॉडी होने के कारण यह फोन हाथ से बहुत फिसलता है। ऐसे में फोन के बैक पैनल पर उंगलियों के निशान हमेशा नजर आएंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि बैक कवर के साथ ही गैलेक्सी जे4 प्लस को इस्तेमाल करें। फोन के बैक पैनल पर ऊपर की ओर बीच में चौकोर आकार में रियर कैमरा और उसके दाहिनी और फ्लैश लाइट है। कैमरे व फ्लैश लाइट के नीचे सैमसंग का लोगो है।

    रिव्यू: कितना दम है 10,990 रुपये वाले नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस में?

    इस फोन में स्पीकर दाहिनी और पावर बटन के ठीक ऊपर दिया गया है। पावर बटन को लेकर हमें दिक्कत यह हुई कि यह थोड़ा ऊपर दिया गया है। ऐसे में एक हाथ से ऑपरेट करने में थोड़ी परेशानी होती है। फोन के बायीं और ऊपर में वॉल्यूम अप व डाउन तथा नीचे की ओर दो स्लॉट हैं। एक स्लॉट में एक सिम कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा और दूसरे स्लॉट में एक सिम के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। गैलेक्सी जे4 प्लस के ठीक नीचे माइक्रो यूएसबी पोर्ट और उसके बगल में दायीं ओर 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि डिस्प्ले और डिजाइन को लेकर आपको कोई समस्या नहीं आएगी। डिजाइन के लिए खासकर सैमसंग को आपको शुक्रिया अदा करना होगा कि उसने आखिरकार साल 2018 में अपने सभी स्मार्टफोन की डिजाइन में बदलाव किया है। यह फोन ब्लू और ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध है। हमें रिव्यू के लिए ब्लैक कलर वेरियंट मिला था।

    सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस का कैमरा

    इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ आपको अलग से फ्लैश लाइट मिलेगी। गैलेक्सी जे4 प्लस का रियर कैमरा तो अच्छी रौशनी में ठीक है लेकिन इसमें आपको लाइव फोकस या पोट्रेट या बैकग्राउंड को धुंधला करने वाले फीचर की कमी खलेगी, क्योंकि सैमसंग ने इस फोन के सिर्फ फ्रंट कैमरे के साथ बैकग्राउंड ब्लर करने के लिए लाइव फोकस मोड दिया है। रियर कैमरे के साथ रात में पर्याप्त रौशनी में क्लिक की गई फोटो में न्वॉयज आती है और फोटो क्लिक करने में थोड़ा वक्त लगता है।

    रिव्यू: कितना दम है 10,990 रुपये वाले नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस में?

    फोटो क्लिक होने के बाद प्री-व्यू के लिए भी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। रियर कैमरे के साथ आपको पोट्रेट मोड की कमी महसूस होगी, हालांकि यह भी हो सकता है कि कंपनी भविष्य में अपडेट के जरिए इस फीचर को दे। रियर कैमरे के साथ आपको पैनोरमा, प्रो, ब्यूटी, ऑटो, स्टिकर्स और कंटिन्यूअस शॉट जैसे फीचर्स मिलते हैं, वहीं फ्रंट कैमरे में आपको सेल्फी फोकस, सेल्फी, स्टिकर और वाइड सेल्फी जैसे मोड मिलते हैं। फ्रंट कैमरे से भी शानदार तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक फोटो आप क्लिक कर सकते हैं। कीमत के लिहाज से सैमसंग गैलेक्सी जे 4 प्लस का कैमरा औसत कहा जा सकता है।

    नीचे दी गईं सभी फोटोज इसी फोन से क्लिक की गई हैं

    रिव्यू: कितना दम है 10,990 रुपये वाले नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस में?
    रिव्यू: कितना दम है 10,990 रुपये वाले नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस में?
    रिव्यू: कितना दम है 10,990 रुपये वाले नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस में?
    रिव्यू: कितना दम है 10,990 रुपये वाले नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस में?
    रिव्यू: कितना दम है 10,990 रुपये वाले नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस में?
    रिव्यू: कितना दम है 10,990 रुपये वाले नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस में?

    सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस का ओवरऑल परफॉर्मेंस

    इस फोन को लेकर कंपनी ने बाजार के 10-11 हजार रुपये वाले हिस्से पर कब्जा करने की कोशिश की है। इस फोन की बैटरी को फुल चार्ज करने में 3.30 मिनट का वक्त लगता है, हालांकि बैटरी का बैकअप भी आपको 18 घंटे तक का मिलता है। वहीं यदि आप लगातार गेम खेलते हैं या वीडियो देखते हैं तो बैटरी आपका साथ 10 घंटे ही दे पाएगी। इस फोन के साथ हमें अटकने की समस्या आई। कई बार ऐप के ओपन होने में भी वक्त लगा। साथ ही किसी ऐप से बाहर आने और कैमरे को ऑन करने के दौरान भी लैग आई।

    रिव्यू: कितना दम है 10,990 रुपये वाले नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस में?

    हालांकि यदि आपने इस सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस को खरीद लिया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस तरह की समस्याएं कोई बड़ी समस्याएं नहीं होती हैं और इन्हें अपडेट के जरिए दूर किया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में आपको रियर कैमरे के साथ पोट्रेट मोड की कमी खलेगी। वैसे दिन की रौशनी में फोटो अच्छी आती है लेकिन कमरे की रौशनी (इंडोर) फोटोग्राफी के लिए यह फोन बेहतर तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक है। फ्रंट कैमरे के साथ दिया गया सेल्फी फोकस बढ़िया काम करता है। इसकी मदद से आप शानदार पोट्रेट फोटो क्लिक कर सकते हैं। फोन को एक हाथ से हैंडिल करने में कोई समस्या नहीं है। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के बजाय फेस अनलॉक मिलता है जो ठीक-ठाक काम करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें