Android 16: गूगल ने रिलीज किया एंड्रॉयड 16 का पहला पब्लिक बीटा, मिलेंगे ये फीचर्स
गूगल का जेमिनी एआई असिस्टेंट भी अब "मल्टी-ऐप प्रॉम्प्ट्स" को सपोर्ट करता है। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल गूगल ऐप्स, सैमसंग के कुछ ऐप्स, और थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म जैसे Spotify और WhatsApp तक ही सीमित है। गूगल ने जल्द ही व्यापक सपोर्ट देने का वादा किया है।

विस्तार
गूगल ने एंड्रॉयड 16 (Android 16) का पहला सार्वजनिक बीटा लॉन्च कर दिया है, जिससे शुरुआती टेस्टर्स को कंपनी के आगामी ऑपरेटिंग सिस्टम की झलक मिल रही है। इस नए संस्करण में कई बड़े अपडेट्स शामिल हैं, जिनमें रीयल-टाइम "लाइव अपडेट्स" फीचर और बड़ी स्क्रीन वाले उपकरणों, जैसे फोल्डेबल्स और टैबलेट्स, पर एप्स के बेहतर अनुभव पर जोर दिया गया है।
एंड्रॉयड 16 का सबसे प्रमुख फीचर "लाइव अपडेट्स" है, जो उपयोगकर्ताओं को रीयल-टाइम में एक्टिविटी ट्रैक करने में मदद करेगा, जैसे कि राइड-शेयरिंग, फूड डिलीवरी, और नेविगेशन। यह फीचर एपल के 2022 में लॉन्च किए गए "लाइव एक्टिविटीज" का जवाब माना जा रहा है। हालांकि, गूगल का यह फीचर फिलहाल कुछ चुनिंदा एप्स के लिए उपलब्ध है और प्रोग्रेस ट्रैकर्स पर केंद्रित है।
दिलचस्प बात यह है कि सैमसंग ने हाल ही में अपने गैलेक्सी S25 फोन की लॉन्चिंग के दौरान "नाउ बार" नामक एक समान फीचर दिखाया था। सैमसंग का यह फीचर लॉक स्क्रीन के निचले हिस्से में फ्लोटिंग बार के रूप में दिखता है और विभिन्न प्रकार के ऐप्स को सपोर्ट करता है, जैसे कि स्पोर्ट्स अपडेट्स। इसके विपरीत, एंड्रॉयड 16 के "लाइव अपडेट्स" नोटिफिकेशन स्टैक के शीर्ष पर पिन रहते हैं और एंड्रॉयड के सरल डिज़ाइन को बनाए रखते हैं।
- Cyber Fraud: स्कैम के शिकार हुईं रिटायर बैंक मैनेजर, इंश्योरेंस के नाम ठगों ने उड़ाए 2.22 करोड़ रुपये
- आपदा में अवसर: 21 लाख रुपये में बिक रहे पहले से TikTok इंस्टॉल आईफोन, बढ़ी ऐसे फोन की मांग
- Galaxy S25 Ultra vs iPhone 16 Pro Max: प्रीमियम कैटेगरी में कौन-सा फ्लैगशिप है बेस्ट, कीमत से लेकर फीचर्स तक
- iPhone SE 4: आईफोन 16 वाले चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, 8 जीबी तक मिल सकती है रैम