Dark Mode: नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा गूगल, आईफोन पर मिलेगा ऑटो डार्क मोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Jun 2024 02:22 PM IST
सार

आईफोन के लिए Google ऑटो डार्क मोड की टेस्टिंग कर रहा है जिसके आने के बाद यूजर्स को आईफोन के गूगल एप में ऑटोमैटिक डार्क मोड मिलेगा। गूगल एप के अलावा यह ऑटोमैटिक डार्क मोड ब्राउजर में भी गूगल एप के साथ मिलेगा। इसके अलावा गूगल अपने एप में अपने एआई टूल जेमिनी का भी सपोर्ट देगा।

विज्ञापन
Google Reportedly Testing Auto Dark Mode for Websites on iPhone
Google - फोटो : Freepik

    विस्तार

    यदि आप भी आईफोन यूजर हैं और गूगल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। आईफोन के लिए Google ऑटो डार्क मोड की टेस्टिंग कर रहा है जिसके आने के बाद यूजर्स को आईफोन के गूगल एप में ऑटोमैटिक डार्क मोड मिलेगा। गूगल एप के अलावा यह ऑटोमैटिक डार्क मोड ब्राउजर में भी गूगल एप के साथ मिलेगा। इसके अलावा गूगल अपने एप में अपने एआई टूल जेमिनी का भी सपोर्ट देगा।

    9to5Google रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन पर ऑटो डार्क मोड फिलहाल गूगल सर्च लैब का हिस्सा है। बता दें कि गूगल सर्च लैब पब्लिक के लिए उपलब्ध नहीं है। यह एक तरीके का बीटा वर्जन है। इस फीचर को लेकर गूगल ने कहा है कि आप कौन-सी साइट देख रहे हैं, इससे अब फर्क नहीं पड़ेगा।

    विज्ञापन

    आपको डार्क मोड अब सभी साइट पर मिलेगा, हालांकि किसी भी साइट पर आपको डार्क मोड तभी मिलेगा जब उस साइट पर डार्क मोड का सपोर्ट होगा। गूगल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इस फीचर को पब्लिक के लिए कब लॉन्च किया जाएगा। डार्क मोड के फायदों की बात करें तो पढ़ने में आसानी होती है और आंख पर दबाव कम पड़ता है। इसके अलावा बैटरी भी कम खर्च होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें