सावधान: गूगल कभी भी बदल सकता है आपके स्मार्टफोन की सेटिंग्स

रविवार को गूगल पिक्सल फोन के कुछ ग्राहकों ने शिकायत की कि उनके फोन में की सेटिंग्स अपने आप बदल गई है। शिकायतकर्ताों ने कहा कि उनके पिक्सल स्मार्टफोन का बैटरी सेवर फीचर अपने आप ऑन हो गया है, जबकि उन्होंने ऐसा कुछ किया ही नहीं है और खास बात यह रही है कि बैटरी सेविंग मोड उस समय ऑन हुआ जब फोन की बैटरी फुल चार्ज थी, हालांकि ऐसा सिर्फ एंड्रॉड के नए वर्जन एंड्रॉयड पाई 9.0 के अपडेट के बाद हुआ है।
गूगल की थी गलती
इस शिकायत के बाद गूगल ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर करके कहा कि यह सब बैटरी सेविंग फीचर को लेकर नए प्रयोग के दौरान हुआ। यह फीचर गलती से कुछ एंड्रॉयड पाई यूजर्स के लिए रिलीज हो गया था, हालांकि गूगल ने बाद में रिमोट कंट्रोल से फोन की सेटिंग्स बदल दी। वहीं गूगल ने इसके लिए माफी भी मांगी है।
मोटो जी6 प्ले रिव्यू: बिल्ड क्वालिटी और डॉल्बी ऑडियो के साथ बाजार को साधने की कोशिश
गूगल कभी भी कंट्रोल कर सकता है आपका स्मार्टफोन
इसका मतलब साफ है कि गूगल के पास यह क्षमता है कि वह दुनिया के किसी भी कोने में मौजूद एंड्रॉयड स्मार्टफोन की सेटिंग्स बदल सकता है और वह भी आपको बिना बताए। बता दें कि एंड्रॉयड पाई 9.0 फिलहाल गूगल पिक्सल, वनप्लस 6 और नोकिया के कुछ स्मार्टफोन में मौजूद है और इन्हीं स्मार्टफोन में बैटरी सेविंग का फीचर अपने आप ऑन हुआ था।