Apple iOS 12: इन आईफोन और आईपैड को मिलेगा आज से अपडेट, ऐसे करें डाउनलोड

Apple के नए iOS 12 का अपडेट आज यानि 17 सितंबर की रात से अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। एप्पल के आईफोन और आईपैड यूजर्स को आज रात 10.30 बजे से iOS 12 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। आईओएस 12 की जानकारी एप्पल ने विगत 12 सितंबर को हुए इवेंट में दी थी। तो आइए जानते हैं आईफोन और आईपैड के कौन-कौन से मॉडल्स को आईओएस 12 का अपडेट मिलने वाला है।
आईफोन की लिस्ट जिन्हें मिलेगा iOS 12 का अपडेट
जहां तक iOS 12 के अपडेट मिलने का सवाल है तो आईफोन 5एस के बाद के सभी मॉडल्स को आईओएस 12 का अपडेट मिलेगा। साथ ही जिन डिवाइस में आईफोन 11 है, उन्हें भी iOS 12 का अपडेट मिलेगा। इस लिस्ट में iPhone 5S, iPhone 6, iPhone 6 Plus, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone SE, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X (2017) का नाम है। वहीं नए iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR भी आईओएस 12 पर काम करेंगे। यानि खरीदने के बाद इन्हें आईओएस 12 का अपडेट मिलेगा। बता दें कि इनमें से दो नए आईफोन की बिक्री 21 सितंबर से और iPhone XS की बिक्री 28 सितंबर से होगी।
आईपैड की लिस्ट जिन्हें मिलेगा आईओएस 12 का अपडेट
आईपैड की बात करें तो इसमें iPad Mini 2, 3 और 4 का नाम है। इसके अलावा इसमें iPad Air, iPad Air 2, iPad 6 और 5 वें जेनरेशन के आईपैड को अपडेट मिलेगा। इशके अलावा एप्पल आईपैड प्रो 12.9 के पहले और दूसरे जेनरेशन को भी आईओएस 12 का अपडेट मिलेगा। साथ ही इस लिस्ट में 9.7 इंच वाले iPad Pro और 10.5 का भी नाम है। वहीं आईपैड टच का 6ठा जेनरेशन भी इसमें शामिल है।
कैसे डाउनलोड करें iOS 12?
Apple iOS 12 का अपडेट आज रात 10.30 बजे से मिलना शुरू हो जाएगा। वैसे आपको बता दें कि अपडेट करने से पहले अपने आईफोन या आईपैड में मौजूद डाटा का बैकअप जरूर ले लें। आईओएस 12 की साइज 2.77GB के करीब हो सकती है। ऐसे में अपडेट करने के लिए वाई-फाई नेटवर्क का ही इस्तेमाल करें। वैसे तो आपको अपडेट का नोटिफिकेशन मिल जाएग, यदि नोटिफिकेशन नहीं मिलता है तो आप Settings>General>Software update चेक कर सकते हैं।