AI: गूगल नए एआई टूल पर कर रहा काम, पूरे वेब ब्राउजर को करेगा कंट्रोल, ऑटोमैटिक होंगे काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Oct 2024 02:28 PM IST
सार

Google New AI Tool: फीचर्स से ऐसा लगता है कि गूगल इस सुविधा के लिए एजेंटिक AI का इस्तेमाल कर रहा है। एजेंटिक AI को ऐसे AI सिस्टम के रूप में समझा जा सकता है जो लक्ष्य-उन्मुख (टारगेटेड) होते हैं और कई प्रकार के कार्यों को अंजाम देने के लिए डिजाइन किए गए होते हैं।

विज्ञापन
Google Project Jarvis AI Tool That Can Control Web Browser
Google AI Tool - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम पर काम कर रहा है, जो यूजर्स के वेब ब्राउजर को नियंत्रित कर सकता है और कुछ काम भी कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इस नई टेक्नोलॉजी का कोडनेम प्रोजेक्ट जार्विस है।

    अपने नए टूल को लेकर गूगल का कहना है कि यह पूरे पीसी (पर्सनल कंप्यूटर) पर नियंत्रण न करके केवल ब्राउजर के भीतर कुछ काम एक एडिट करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। बताया जा रहा है कि इस नए फीचर को दिसंबर में Gemini AI मॉडल के अगले वर्जन के साथ जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन

    द इनफॉरमेंशन की रिपोर्ट के अनुसार गूगल एक नए टूल को विकसित कर रहा है जो यूजर्स को ऑनलाइन फ्लाइट या मूवी टिकट बुक करने जैसे कार्यों को स्वचालित करने की अनुमति देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके फीचर्स से ऐसा लगता है कि गूगल इस सुविधा के लिए एजेंटिक AI का इस्तेमाल कर रहा है। एजेंटिक AI को ऐसे AI सिस्टम के रूप में समझा जा सकता है जो लक्ष्य-उन्मुख (टारगेटेड) होते हैं और कई प्रकार के कार्यों को अंजाम देने के लिए डिजाइन किए गए होते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें