अमर उजाला
Mon, 28 October 2024
कंडोम का नाम तो आपने सुना ही होगा लेकिन डिजिटल कंडोम का नाम आपने नहीं सुना होगा।
जर्मन यौन स्वास्थ्य ब्रांड बिली बॉय ने डिजिटल कंडोम पेश किया है जो कि डिजिटल सिक्योरिटी के लिए है।
यह कंडोम यूजर्स फोन के कैमरे और माइक्रोफोन को ब्लॉक कर देता है जिससे कोई किसी की जासूसी नहीं कर सकता।
बिली बॉय ने इनोसीन बर्लिन की मदद से एक मोबाइल एप लॉन्च किया है, जिसे कैमडम (CAMDOM) नाम दिया गया है।
इसे कंपनी ने डिजिटल कंडोम भी कहा है। यह एप यूजर्स की गोपनीयता की सुरक्षा के लिए एक डिजिटल कंडोम की तरह काम करता है।
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यह आपकी सहमति के बिना किसी को भी फोटो, फिल्म या रिकॉर्डिंग लेने से रोकता है।
फोन के कैमरे और माइक्रोफोन को ब्लॉक करता है। इस फ्री में ऐप स्टोर से डाउनलोड करके इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस एप को दुनिया के 30 देशों में लॉन्च किया गया है। कैमडम ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी पर काम करता है।
यह आसपास के डिवाइसों की रिकॉर्डिंग प्रोसेस को ब्लॉक करता है। इसमें एक वर्चुअल बटन भी मिलता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें