गूगल जल्द लाने वाला है यह सिक्योरिटी फीचर, अपने आप ऑन होगा 2FA

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 May 2021 01:57 PM IST
सार

सीधे शब्दों में कहा जाए तो गूगल अब 2FA को अनिवार्य करने जा रहा है, हालांकि इसकी शुरुआत कब से होगी, इसके बारे में गूगल ने कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन
Google Plans to Automatically Enroll Users In Two Factor Authentication
Google password - फोटो : Google

    विस्तार

    यदि आप भी अपने जीमेल या किसी अन्य अकाउंट का पासवर्ड “123456" या “password” रखते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। गूगल अब आपको ऐसा नहीं करने देगा। गूगल के पास पहले से ही 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) है लेकिन वह अनिवार्य नहीं है। अब गूगल 2FA को ऑटोमेटिक करने जा रहा है जिसके बाद गूगल अकाउंट में 2FA ऑटोमेटिक लागू होगा।

    गूगल ने विश्व पासवर्ड दिवस के खास मौके पर अपने ब्लॉग में इसके बारे में जानकारी दी है। गूगल ने ब्लॉग में लिखा है कि साल 2020 में “how strong is my password” को लेकर 300 फीसदी तक सर्च हुए हैं। गूगल ने कहा है कि कई लोग लंबे और मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं लेकिन वह काफी नहीं है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो गूगल अब 2FA को अनिवार्य करने जा रहा है, हालांकि इसकी शुरुआत कब से होगी, इसके बारे में गूगल ने कुछ नहीं कहा है।

    विज्ञापन
    sign in screen showing password
    sign in screen showing password

    गूगल के प्रबंधन, पहचान और उपयोगकर्ता सुरक्षा के निदेशक मार्क रिशर ने लिखा है, 'हम जल्द ही 2FA शुरू करने जा रहे हैं। यूजर्स अपने मोबाइल नंबर के जरिए अपने अकाउंट को 2FA से सिक्योर रख सकेंगे।' उन्होंने क्रोम के इन-बिल्ट पासवर्ड मैनेजर और हाल ही में लॉन्च हुए पासवर्ड इंपोर्ट फीचर का भी जिक्र किया। उन्होंने बयाता है कि गूगल क्रोम के जरिए थर्ड पार्टी साइट के 1,000 पासवर्ड को गूगल पासवर्ड मैनेजर में फ्री में अपलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें