Oppo Smart TV K9 सीरीज हुई लॉन्च, HDR10+ के साथ डॉल्बी ऑडियो का मिलेगा सपोर्ट
Oppo Smart TV K9 65 इंच में 60Hz MEMC डायनेमिक कंपनसेशन है, जबकि अन्य दो मॉडल में ये फीचर है। वहीं तीनों टीवी में HDR10, HDR10+ और HLG का सपोर्ट है।

विस्तार
ओप्पो ने अपनी स्मार्ट टीवी के9 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया है। Oppo Smart TV K9 सीरीज के तहत तीन साइज में स्मार्ट टीवी लॉन्च किए गए हैं जिनमें 65 इंच, 55 इंच और 43 इंच शामिल हैं। तीनों टीवी में एलसीडी पैनल हैं। इनमें से 55 इंच और 65 इंच वाले टीवी 4K रिजॉल्यूशन वाले हैं, जबकि 43 इंच वाला मॉडल एक फुल एचडी है। सभी टीवी की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz है और सभी में लो ब्लू लाइट मोड है। इसके अलावा Oppo Smart TV K9 सीरीज के टीवी के तीनों मॉडल में 2 जीबी रैम और क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है।
Oppo Smart TV K9 सीरीज की कीमत
Oppo Smart TV K9 के 65 इंच की कीमत 3,999 चीनी युआन यानी करीब 45,600 रुपये है, वहीं 55 इंच की कीमत 2,799 चीनी युआन यानी करीब 32,000 रुपये और 43 इंच मॉडल की कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 22,800 रुपये है, हालांकि तीनों टीवी की बिक्री फिलहाल ऑफर के तहत हो रही है। भारतीय बाजार में इन टीवी के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Oppo Smart TV K9 सीरीज की स्पेसिफिकेशन
Oppo Smart TV K9 65 इंच और 55 इंच मॉडल में 4K के डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। दोनों टीवी की ब्राइटनेस 300 निट्स है। 43 इंच वाले मॉडल की रिजॉल्यूशन फुल एचडी यानी 1920x1080 पिक्सल है। इसकी ब्राइटनेस 230 निट्स है। Oppo Smart TV K9 65 इंच में 60Hz MEMC डायनेमिक कंपनसेशन है, जबकि अन्य दो मॉडल में ये फीचर है। वहीं तीनों टीवी में HDR10, HDR10+ और HLG का सपोर्ट है।
ये भी पढ़ें: Oppo Enco Air ईयरबड्स हुआ लॉन्च, 14 दिन की बैटरी के साथ Oppo Band Vitality एडिशन भी आया
ऑडियो की बात करें तो 65 इंच और 55 इंच वाले मॉडल में 15W के दो स्पीकर यानी कुल 30W का स्पीकर है और साथ में डॉल्बी ऑडियो का भी सपोर्ट है. वहीं 43 इंच वाले मॉडल में 10W-10W के दो स्पीकर हैं। तीनों टीवी में मीडियाटेक MT9652 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए G52 MC1 GPU है।
सभी टीवी में 2 जीबी रैम है। 65 इंच और 55 इंच वाले मॉडल में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज है, जबकि 43 इंच वाले मॉडल में 8 जीबी स्टोरेज है। सभी टीवी में ColorOS TV2.0 ओएस है और टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट है।
कनेक्टिविटी के लिए Oppo Smart TV K9 सीरीज के तीनों टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5, तीन HDMI पोर्ट, दो यूएसबी, एक DTMB पोर्ट और एक Ethernet पोर्ट है। 65 इंच वाले मॉडल में HDMI 2.1 का भी सपोर्ट है।
- WhatsApp में जल्द आने वाला है स्टीकर सजेशन का फीचर, टाईप करते ही दिखेंगे स्टीकर्स
- Oppo Enco Air ईयरबड्स हुआ लॉन्च, 14 दिन की बैटरी के साथ Oppo Band Vitality एडिशन भी आया
- टॉवर लगवाने के नाम पर पैसे लेने वाले ठगों से रहें सावधान, पैसे लेकर हो जाएंगे नौ दो ग्यारह: COAI
- Covid 19: घर में हमेशा रखने वााले टॉप गैजेट, कोरोनाकाल में हैं काफी मददगार