अगले साल से Google Pixel में भी नहीं मिलेगी अनलिमिटेड स्टोरेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Nov 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Google Pixel Phones Won’t Get Unlimited Photos Storage in New year 2021
Google Pixel 4a

    गूगल ने हाल ही में एलान किया है कि वह अगले साल से अपने फोटोज एप के साथ अनलिमिटेड स्टोरेज नहीं देगा। यानी गूगल फोटोज एप की स्टोरेज के लिए भी आपके जीमेल अकाउंट के साथ मिलने वाली स्टोरेज का ही इस्तेमाल होगा। गूगल ने पहले कहा था कि गूगल पिक्सल डिवाइस के साथ अनलिमिटेड स्टोरेज मिलेगी, वहीं अब कंपनी ने कहा कि वह साल 2021 से पिक्सल फोन के साथ भी अनलिमिटेड स्टोरेज नहीं देगी।

    गूगल के इस फैसले का मतलब यह हुआ कि इस साल के अंत तक बिकने वाले पिक्सल फोन के साथ अनलिमिटेड स्टोरेज मिलेगी, लेकिन नए साल में पिक्सल फोन के साथ अनलिमिटेड स्टोरेज की सुविधा बंद हो जाएगी। अभी तक के अपडेट के मुताबिक गूगल धीरे-धीरे अनलिमिटेड स्टोरेज की सुविधा बंद करने जा रहा है और आने वाले समय में संभव है कि आपको गूगल ड्राइव, गूगल फोटोज और जीमेल की स्टोरेज के लिए पैसे देने पड़ें।

    विज्ञापन

    बता दें कि गूगल फोटोज के साथ फिलहाल हाई क्वालिटी इमेज के लिए भी अनलिमिटेड स्टोरेज मिलती है। गूगल के मुताबिक गूगल फोटोज में 4 ट्रिलियन से अधिक फोटोज स्टोर हो चुके हैं। गूगल का कहना है कि प्रत्येक सप्ताह गूगल फोटोज एप में 28 बिलियन नई फोटोज और वीडियोज अपलोड होते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल ने कहा है कि यदि आप अपने फोटोज को नहीं खोना चाहते हैं तो एक जून 2021 से पहले आप अपने फोटोज और वीडियोज का बैकअप ले सकते हैं। साथ ही डेडलाइन से पहले आप अपनी फोटोज को गूगल फोटोज पर अपलोड भी कर सकते हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने हाल ही में गूगल वन (Google One) नाम से एक नई सेवा शुरू की है जो कि क्लाउड स्टोरेज की सेवा है। गूगल वन एक शुल्क आधारित क्लाउड सर्विस है। यदि आपका काम 15 जीबी की स्टोरेज से पूरा नहीं हो रहा है तो आप गूगल वन की पेड सेवा ले सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें