macOS Big Sur का आया अपडेट, ऐसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल

एपल ने अपने मैकबुक के लिए macOS Big Sur का अपडेट जारी कर दिया है। नया macOS इस साल का सबसे बड़ा अपडेट है। नए अपडेट के बाद मैकबुक में कई सारे नए और कमाल के फीचर्स मिलेंगे। macOS Big Sur में नया मीनू बार मिला है जो कि पहले के मुकाबले काफी बेहतर है। इसके अलावा नए अपडेट के बाद आपको ज्यादा चौड़ाई के साथ डिस्प्ले एरिया मिलेगा। इसके अलावा अपडेटेड एप आईकन के साथ डॉक को भी नई डिजाइन मिली है।
macOS Big Sur के फीचर्स
एपल ने इसी साल जून में आयोजित हुए WWDC 2020 में macOS Big Sur की घोषणा की थी, वहीं अब इसे डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। macOS Big Sur में आपको बटन को हाइड करने का विकल्प मिलेगा। डेस्कटॉप वॉलपेपर को लेकर भी बदलाव किए गए हैं। macOS 11 Big Sur के अपडेट के साथ नया कंट्रोल सेंटर भी मिलेगा जो कि अपडेटेड नोटिफिकेशन सेंटर के साथ आता है। इसके अलावा macOS Big Sur के साथ अपग्रेडेड सफारी ब्राउजर मिलेगा। ब्राउजर की परफॉर्मेंस को लेकर भी बदलाव किए गए हैं। इस अपडेट के बाद प्री-इंस्टॉल मैसेज एप मिलेगा जिसके साथ चैट को पिन करने की भी सुविधा होगी।
किन-किन डिवाइस को मिलेगा macOS Big Sur का अपडेट
MacBook– 2015 और इसके बाद के मॉडलMacBook Air– 2013 और इसके बाद के मॉडलMacBook Pro – 2013 से पहले और इसके बाद के मॉडलMac mini– 2014 और इसके बाद के मॉडलiMac– 2014 और इसके बाद के मॉडलiMac Pro– 2017 और इसके बाद के मॉडलMac Pro– 2013 और इसके बाद के मॉडल
macOS Big Sur को कैसे करें डाउनलोड
वैसे तो आमतौर पर एपल अपनी डिवाइस का अपडेट ऑटोमेटिक देता है लेकिन फिर यदि किसी कारणवश आपको अपडेट नहीं मिला है तो आप System Preferences में Software Update में जाकर अपडेट के लिए चेक कर सकते हैं। साथ ही आप सीधे मैक एप स्टोर से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि अपडेट करने से पहले अपने सिस्टम में मौजूद डाटा का बैकअप जरूर ले लें।