Google Photos: गूगल ने रिलीज किया ऐसा फीचर जिसे जानने के बाद कुछ लोग हो जाएंगे नाराज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 May 2024 12:50 PM IST
सार

इस नए फीचर का इस्तेमाल करते हुए यदि आप किसी की फोटो को मेमोरी से हाइड करते हैं तो वे फोटो से गायब नहीं होंगे, बल्कि सिर्फ हाइड होंगे। ऐसे में बड़ा फायदा यह है कि आप किसी की फोटो को डिलीट किए बिना हटा सकेंगे।

विज्ञापन
Google Photos will now let you hide faces of people you dont like from memories
Google Photos - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google ने अपने Google Photos एप के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। Google Photos के इस अपडेट के बाद आप उन लोगों के चेहरे को छिपा सकेंगे जिन्हें आप मेमोरी में देखना पसंद नहीं करते हैं। गूगल फोटोजे में "Hide people and pets" का ऑप्शन आया है।

    इस नए फीचर का इस्तेमाल करते हुए यदि आप किसी की फोटो को मेमोरी से हाइड करते हैं तो वे फोटो से गायब नहीं होंगे, बल्कि सिर्फ हाइड होंगे। ऐसे में बड़ा फायदा यह है कि आप किसी की फोटो को डिलीट किए बिना हटा सकेंगे।

    विज्ञापन

    एंड्रॉयड ऑथरिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर को गूगल फोटोज के वर्जन v6.81.0.628906483 पर देखा गया है। इससे पहले गूगल फोटोज में ब्लॉक फेस का ऑप्शन था और यह नया फीचर इसका अपग्रेडेड वर्जन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें