गूगल का नया तोहफा, आपकी बेस्ट फोटोज का बनेगा एलबम

टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Sat, 26 Mar 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
Google Photos gets new feature to creates smart photo albums
google photos icon - फोटो : google

    गूगल ने 'गूगल फोटो' में एक नया फीचर जोड़ा है। इस फीचर से अपने आप ही आपकी सबसे अच्छी तस्वीरों का एलबम बन सकता है।

    गूगल का यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी जो किसी ट्रिप या फंक्‍शन में ढेर सारी फोटो खींची है और सबसे अच्छी फोटोज का एलबम का बनाना चाहते हैं।

    विज्ञापन

    गूगल ने अपने ब्लॉग में कहा है कि 'गूगल फोटो' का यह फीचर 25 मार्च 2016 से ही काम करने लगेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए फीचर से आसानी से बना सकते हैं फोटो एलबम

    गूगल का नया तोहफा, आपकी बेस्ट फोटोज का बनेगा एलबम

    फर्स्ट पोस्ट के अनुसार, अगर आपके पास काफी ज्यादा तस्वीरें हैं और आपको यह समझ में नहीं आ रहा है कौन सी तस्वीरें सबसे अच्छी हैं तो आपके लिए यह फीचर बहुत ही उपयोगी होगा। यह सबसे अच्छी तस्वीरों को ढूंढ़ने में मदद करेगा।

    गूगल फोटो का यह नया फीचर आपकी तस्वीरों में से सबसे अच्छी तस्वीरों को ढृंढ़कर उनका एलबम बनाता है।

    इतना ही नहीं आप जैसे ही अपनी तस्वीरों को गूगल फोटो में अपलोड करते हैं तो आपको बेस्ट फोटो का एलबम बनाने का सुझाव दिखेगा। यह सुझाव आपकी पहले से मौजूद तस्वीरों पर भी दिखेगा।

    इतना ही नहीं तस्वीर पर क्लिक करने पर गूगल मैप एड करने का ऑप्‍शन भी दिखेगा जिसमें आप उस तस्‍वीर की जगह का मैप भी एड कर सकते हैं जहां पर तस्वीर खींची गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें