Google Pay UPI: अब गूगल पे यूजर्स क्रेडिट कार्ड से भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, कंपनी ने जारी किया सपोर्ट
Google की नई घोषणा के बाद यूजर्स क्रेडिट कार्ड से यूपीआई (UPI) पेमेंट कर पाएंगे। फिलहाल यह सुविधा केवल डेबिट कार्ड तक ही सीमित थी।

विस्तार
यदि आप ऑनलाइन पेमेंट के लिए गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल ने अपनी पेमेंट सर्विस गूगल पे (Google Pay) के लिए क्रेडिट कार्ड की मदद से यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा को जारी कर दिया है। यानी यूजर्स क्रेडिट कार्ड से यूपीआई (UPI) पेमेंट कर पाएंगे। फिलहाल यह सुविधा केवल डेबिट कार्ड तक ही सीमित थी।
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए गूगल पे ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ मिलकर मंगलवार को यह घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि अब यूजर्स को क्रेडिट कार्ड से यूपीआई भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल रुपे (RuPay) क्रेडिट कार्ड के लिए जारी की गई है।
नई घोषणा के साथ यूजर्स अपने RuPay क्रेडिट कार्ड को गूगल-पे के साथ लिंक कर सकते हैं ताकि उन सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन मर्चेंट को भुगतान किया जा सके, जहां RuPay क्रेडिट कार्ड स्वीकार किए जाते हैं।
इन बैंकों के लिए शुरू हुई सुविधा
यह सुविधा अब एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के RuPay क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी जल्द ही अन्य बैंकों को भी इस सुविधा से जोड़ने की तैयारी कर रही है।
गूगल-पे में Rupay क्रेडिट कार्ड ऐसे करें लिंक?
रूपे क्रेडिट कार्ड की मदद से अब गूगल पे पर यूपीआई पेमेंट करना आसान हो जाएगा। Rupay क्रेडिट कार्ड से गूगल पे को लिंक करना डेबिट कार्ड से लिंक करने जितना ही आसान है। इसके लिए यूजर्स को गूगल पे एप ओपन करना है। इसके बाद एप की सेटिंग में जाना है और यहां से पेमेंट ऑप्शन सेटअप करना है।
अब यूजर्स को पेमेंट और एड अकाउंट में से रूपे क्रेडिट कार्ड ऑप्शन को सिलेक्ट करना है। यहां यूजर्स को क्रेडिट कार्ड की आखिरी की छह डिजिट, एक्सपायरी डेट और पिन नंबर दर्ज करना है। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ओटीपी वेरिफिकेशन करना है। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद यूजर्स Rupay क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे।
- iQoo Z7s vs iQoo Z7: 20 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है बेस्ट? जानें दोनों में अंदर और खासियत
- बिना आपकी मर्जी के फोन नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी नहीं मांग सकेंगे रिटेलर्स, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
- जल्द भारत में लॉन्च होगा iQoo Neo 7 Pro, कंपनी के CEO ने दी जानकारी, इन फीचर्स से होगा लैस
- Infinix Note 30 Series: एक साथ लॉन्च हुए तीन स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे महंगे फीचर्स