Infinix Note 30 Series: एक साथ लॉन्च हुए तीन स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे महंगे फीचर्स
तीनों फोन को 5,000mAh बैटरी क्षमता और एंड्रॉयड 13 के साथ पेश किया गया है। Infinix Note 30 Pro को MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ पेश किया गया है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Infinix ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Infinix Note 30 Series को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Infinix Note 30, Infinix Note 30 5G और Infinix Note 30 Pro को लॉन्च किया गया है। तीनों फोन को 5,000mAh बैटरी क्षमता और एंड्रॉयड 13 के साथ पेश किया गया है। प्रो वेरियंट को MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ पेश किया गया है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी ने अभी तक Infinix Note 30, Infinix Note 30 5G और Infinix Note 30 Pro की विस्तृत कीमत की घोषणा नहीं की है। सभी स्मार्टफोन की कीमत 300 डॉलर (लगभग 25,000 रुपये) से कम होने की पुष्टि की गई है। वेनिला Infinix Note 30 की कीमत 230 डॉलर (लगभग 20,000 रुपये) होगी। बता दें कि कंपनी Infinix Note 30 5G को 14 जून को भारत में लॉन्च करने वाली है।
इनफिनिक्स नोट 30 को डुअल सिम और एंड्रॉयड 13 के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलटीपीएस डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (1,080x2,460 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज डायनेमिक रिफ्रेश रेट मिलता है।
इसके साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी99 प्रोसेसर और 8 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम और माली जी 57 एमसी 2 जीपीयू मिलता है। रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, तीसरा AI सेंसर और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Infinix Note 30 के साथ 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
- iQoo Z7s vs iQoo Z7: 20 हजार की कीमत में कौन-सा फोन है बेस्ट? जानें दोनों में अंदर और खासियत
- Whatsapp पर भेजे गए मैसेज ऐसे करें एडिट
- 50MP कैमरा और तीन दिन की बैटरी लाइफ के साथ Nokia C32 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
- Online Gaming TDS: ऑनलाइन गेमिंग में पैसा जीतने पर कटेगा टैक्स, सीबीडीटी ने कंपनियों को जारी किए निर्देश