Google One: क्या है गूगल की यह नई सर्विस और क्या हैं ऑफर्स, सबकुछ जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Dec 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Google One Plans for Above 10TB Storage Get a 50 Percent Price Cut All you need to know
Google One - फोटो : अमर उजाला

    गूगल वन (Google One), गूगल की इस नई सेवा के बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे, लेकिन आपको बता दें कि Google One गूगल की नई शुल्क आधारित सेवा है। Google One की लॉन्चिंग के बाद ही गूगल ने कहा है कि एक जून 2021 से गूगल फोटोज के साथ हाई क्वॉलिटी फोटोज के लिए फ्री स्टोरेज नहीं मिलेगी। सीधे शब्दों में कहें तो एक जून 2021 से गूगल फोटोज में स्टोर होने वाली फोटोज-वीडियो की स्टोरेज के लिए आपके जीमेल अकाउंट के साथ मिलने वाली 15 जीबी फ्री स्टोरेज का इस्तेमाल होगा।

    क्या है गूगल वन?

    गूगल वन, गगूल की एक शुल्क आधारित क्लाउड स्टोरेज सर्विस है यानी आप पैसे देकर अपने डाटा को गूगल वन पर स्टोर कर सकते हैं। गूगल वन को एप और वेबसाइट दोनों के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। आप एक आईडी से गूगल वन की सेवा ले सकते हैं और अपनी स्टोरेज को परिवार या दोस्तों में पांच लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं यानी आपकी स्टोरेज का इस्तेमाल ये लोग भी कर सकते हैं। गूगल का दावा है कि उसकी क्लाउड स्टोरेज, क्लाउड सेक्टर में सबसे अच्छी है और इसकी सिक्योरिटी काफी मजबूत है। गूगल का कहना है कि गूगल वन की क्लाउड में आप अपनी फोटो और वीडियो को हाई-क्वालिटी में स्टोर कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    मिल रही 50 फीसदी की छूट

    बता दें कि Google One के प्लान की कीमतों में फिलहाल 50 फीसदी की छूट मिल रही है। गूगल फिलहाल 10TB, 20TB और 30TB वाले प्लान पर 50 फीसदी की छूट दे रहा है। 10TB स्टोरेज की कीमत फिलहाल 49.99 डॉलर यानी करीब 3,700 रुपये प्रति महीने हो गई है जो कि पहले 99.99 डॉलर यानी करीब 7,300 रुपये थी। वहीं 20TB वाले मासिक प्लान की कीमत फिलहाल 199.99 डॉलर हो गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें