फायदे की बात: अब सस्ते में ले सकेंगे क्लाउड स्टोरेज, गूगल नए प्लान पर कर रहा काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Sep 2024 09:43 AM IST
सार

इस सब्सक्रिप्शन टियर में केवल क्लाउड स्टोरेज की सुविधा दी जाती है और कोई अतिरिक्त लाभ नहीं होते हैं। उदाहरण के लिए, बेसिक प्लान, जिसकी कीमत 130 रुपये प्रति माह है, उसमें 100GB क्लाउड स्टोरेज के साथ पांच लोगों के साथ स्टोरेज शेयरिंग की सुविधा भी शामिल है।

विज्ञापन
Google One Lite Plan With Affordable Pricing Is Rolling Out in India to Some Users
Google One - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल अब Google One Lite प्लान पर काम कर रहा है जो कि उसकी क्लाउड स्टोरेज बंडल सेवा का एक नया सब्सक्रिप्शन टियर है। भारत में कुछ यूजर्स ने इस प्लान को देखा है। यह नया सब्सक्रिप्शन टियर बेसिक टियर से सस्ता है, जो पहले Google One सब्सक्रिप्शन का सबसे सस्ता एंट्री पॉइंट था। इस सब्सक्रिप्शन प्लान में केवल फ्री क्लाउड स्टोरेज की सुविधा दी जाती है और कोई अन्य लाभ नहीं हैं। पहले यह अफवाह थी कि Google इस नए टियर पर काम कर रहा है और अब कहा जा रहा है कि इसे कई क्षेत्रों में रोलआउट किया जा रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक कुछ डिवाइस पर यह ऑफर उपलब्ध है, वहीं कुछ अन्य डिवाइस पर यह नहीं दिख रहा है, जिससे यह माना जा रहा है कि यह फीचर कुछ उपयोगकर्ताओं को चुनिंदा रूप से रोलआउट किया जा रहा है। यह भी हो सकता है कि गूगल फिलहाल के टेस्टिंग के तौर पर रोलआउट किया जा रहा हो।

    विज्ञापन

    इस प्लान को देखने के लिए यूजर्स को Google One एप डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। अपग्रेड पेज पर Google One Lite प्लान स्क्रीन के टॉप पर दिखाई देगा। यह प्लान 'Lite' के नाम से है और इसे मासिक और वार्षिक दोनों विकल्पों में देखा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें