Google: अब SMS भी कर सकेंगे परमानेंट डिलीट, मैसेंजर में आ रहा है नया फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Mar 2025 03:11 PM IST
सार

यह फीचर Rich Communication Services (RCS) के नए अपडेट पर निर्भर करेगा यानी यह केवल उन्हीं डिवाइस पर काम करेगा जो RCS के नए मानकों का पालन करते हैं। जिन उपयोगकर्ताओं के पास एप का पुराना वर्जन होगा, वे अभी भी डिलीट किए गए मैसेज को देख सकेंगे।

विज्ञापन
Google Messages Reportedly Developing Delete for Everyone Feature for Android
Google Messages update - फोटो : Google

    विस्तार

    Google Messages जल्द ही "रिमोट डिलीट" नामक एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे उपयोगकर्ता गलती से भेजे गए मैसेज को सभी के लिए हटा सकेंगे। इस फीचर की जानकारी एक APK टियरडाउन के दौरान सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर एप के बीटा वर्जन में पाया गया है और जल्द ही स्टेबल वर्जन में आने की संभावना है।

    यह फीचर WhatsApp और Telegram में उपलब्ध "Delete for Everyone" ऑप्शन जैसा ही है। जब कोई मैसेज डिलीट किया जाएगा, तो उसकी जगह "Message deleted" लिखा हुआ दिखाई देगा। इसके लिए दो विकल्प Delete for Everyone (सभी के लिए हटाएं) और Delete for Me (केवल मेरे लिए हटाएं) मिलेंगे। यह फीचर Rich Communication Services (RCS) के नए अपडेट पर निर्भर करेगा यानी यह केवल उन्हीं डिवाइस पर काम करेगा जो RCS के नए मानकों का पालन करते हैं। जिन उपयोगकर्ताओं के पास एप का पुराना वर्जन होगा, वे अभी भी डिलीट किए गए मैसेज को देख सकेंगे।

    विज्ञापन

    Google Messages में यह फीचर सीमित समय के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट के अनुसार, उपयोगकर्ता किसी मैसेज को भेजने के 15 मिनट के अंदर ही सभी के लिए हटा पाएंगे। 15 मिनट के बाद यह विकल्प निष्क्रिय हो जाएगा। यह फीचर फिलहाल विकास चरण में है और अभी तक सक्रिय नहीं किया गया है, हालांकि हर नया फीचर APK टियरडाउन में पाए जाने के बाद स्टेबल वर्जन में नहीं आ पाता। इसलिए, Google Messages उपयोगकर्ताओं को इस अपडेट के बारे में अभी अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें