Google Wiz Deal: गूगल ने किया अब तक का सबसे बड़ा सौदा, आखिर इस स्टार्टअप में ऐसा क्या है?
गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet ने इससे पहले 2022 में Mandiant नामक साइबर सुरक्षा कंपनी का अधिग्रहण 5.4 बिलियन डॉलर में किया था। Wiz को भी गूगल के Cloud Services डिवीजन में शामिल किया जाएगा, जो गूगल के मुख्य सर्च बिजनेस की तुलना में कम प्रभावशाली है।

विस्तार
गूगल
ने क्लाउड साइबर सुरक्षा स्टार्टअप Wiz को 32 बिलियन डॉलर में खरीदने की पुष्टि की है। यह एक ऑल-कैश डील होगी और गूगल के इतिहास की सबसे बड़ी अधिग्रहण डील्स में से एक मानी जा रही है। गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet ने इससे पहले 2022 में Mandiant नामक साइबर सुरक्षा कंपनी का अधिग्रहण 5.4 बिलियन डॉलर में किया था। Wiz को भी गूगल के Cloud Services डिवीजन में शामिल किया जाएगा, जो गूगल के मुख्य सर्च बिजनेस की तुलना में कम प्रभावशाली है।
गूगल इससे पहले 2024 में Wiz को खरीदने की कोशिश कर चुका था, लेकिन 23 बिलियन डॉलर की उस डील को कंपनी के को-फाउंडर्स ने ठुकरा दिया था। अब गूगल ने करीब 10 बिलियन डॉलर अधिक देकर यह डील फिर से फाइनल की है। यह अधिग्रहण 2026 तक पूरा होने की संभावना है, जो नियामक अनुमोदन और अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं पर निर्भर करेगा।
गूगल का यह अधिग्रहण ऐसे समय पर हो रहा है जब क्लाउड सर्विस मार्केट में प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। AWS (Amazon Web Services) और Microsoft Azure जैसी कंपनियां जनरेटिव AI को होस्ट करने के लिए क्लाउड सेवाओं की होड़ में लगी हुई हैं। गूगल के पास क्लाउड मार्केट में केवल 15% हिस्सेदारी है, जो AWS और Azure से काफी कम है। ऐसे में, Wiz की एडवांस्ड साइबर सुरक्षा तकनीक के जरिए गूगल अपने क्लाउड बिजनेस को मजबूत करना चाहता है।
Wiz एक क्लाउड सिक्योरिटी स्टार्टअप है, जिसे 2020 में अस्साफ रैपापोर्ट, अम्मी लुट्वाक और रॉय रेजनिक ने इस्रायल के तेल अवीव में शुरू किया था। इससे पहले, इन संस्थापकों ने अपनी पहली साइबर सुरक्षा कंपनी Adallom को 2015 में Microsoft को 320 मिलियन डॉलर में बेच दिया था। कंपनी ने केवल 18 महीनों में 100 मिलियन डॉलर की वार्षिक आय अर्जित की। 2024 में 12 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर 1 बिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की। इसके मुख्य निवेशकों में Andreessen Horowitz, Lightspeed Venture Partners और Thrive Capital शामिल हैं।
- Pixel 9a vs iPhone 16e: आपके लिए कौन सा होगा बेस्ट, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें
- Google Pixel 9a: 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ गूगल का सस्ता फोन भारत में लॉन्च, मिलेगा यह प्रोसेसर
- Grok AI: अचानक से सबका चहेता कैसे बन गया एलन मस्क का एआई, इसमें क्या है जो अन्य में नहीं है?
- Google Doodle: पारसी नववर्ष की हुई शुरुआत, गूगल ने Nowruz पर बनाया डूडल, जानें इसके बारे में