Google Maps: भारत के लिए गूगल ने जारी किया स्पेशल फीचर, अब टहलते हुए लोगों को लाइव देख सकेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Dec 2023 03:16 PM IST
सार

गूगल मैप्स में फ्यूल एफिशिएंट फीचर भी आने वाला है जिसके बाद गूगल मैप्स आपको उन रास्तों में बारे में बताएगा जिन पर जाने पर आपकी कार में कम तेल की खपत होगी। गूगल मैप्स फ्यूल एफिशियंट वाले रास्ते को हरी पत्ती के आईकन के जरिए दिखाएगा।

विज्ञापन
Google Maps to Get Live View Walking Support in India details here
Google Maps Update for demo - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी गूगल मैप्स (Google Maps) इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Google ने भारतीय यूजर्स के लिए एक बडे़ फीचर का एलान किया है। Google Maps का स्ट्रीट व्यू फीचर और भी मजेदार होने वाला है। गूगल मैप्स में लाइव व्यू वॉकिंग भी दिखेगा।

    इसके अलावा गूगल मैप्स में भी अब गूगल लेंस का सपोर्ट मिलेगा। गूगल ने Google Maps को लेकर कहा है कि अब उसके व्हेयर इज माय ट्रेन एप में मुंबई और कोलकाता की लोकल ट्रेन का भी अपडेट मिलेगा। ये सभी फीचर्स गूगल मैप्स के एंड्रॉयड वर्जन में पहले आएंगे। बाद में iOS के लिए भी इन्हें रिलीज किया जाएगा।

    विज्ञापन

    गूगल ने कहा है कि Google Maps का लाइव व्यू वॉकिंग फीचर शुरुआत में 3,000 शहरों के लिए रिलीज होगा। इस फीचर का फायदा होगा कि उन रास्तों पर भी जाम के बारे में आप पहले ही जानकारी हासिल कर सकेंगे जहां लोग भारी संख्या में पैदल चलते हैं। गूगल मैप्स में लेंस का सपोर्ट जनवरी 2024 में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें