ऐसा भी होता है: जॉब छोड़ने से पहले महिला ने बदल दिया बॉस का पासवर्ड, कंपनी के डाटाबेस को भी किया ब्लॉक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Dec 2023 11:27 AM IST
सार

ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां महिला ने जॉब छोड़ने से पहले अपने बॉस के सिस्टम का पासवर्ड बदल दिया है। इसके अलावा पूरी कंपनी के डाटाबेस के डाटा को भी टेंपर किया है और एक्सेस ब्लॉक कर दिया है।

विज्ञापन
Woman changes manager system password after leaving job tampers with entire companys database
Quit Job - फोटो : Social Media

    विस्तार

    कर्मचारी उन्हीं जगहों पर काम करना चाहते हैं कि जहां उनकी कद्र हो, जरूरी सुविधाएं मिलें और काम के हिसाब से पैसे भी मिलें। अपनी कंपनी के रवैये से परेशान कर्मचारी कई बार खुन्नस में बड़ा फैसला ले लेते हैं। कई बार ये कर्मचारी अपने बॉस की वजह से नौकरी छोड़ते हैं और कई बार मैनेजर के व्यवहार से परेशान होकर जॉब और कंपनी के खिलाफ कोई एक्शन ले लेते हैं।

    ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां महिला ने जॉब छोड़ने से पहले अपने बॉस के सिस्टम का पासवर्ड बदल दिया है। इसके अलावा पूरी कंपनी के डाटाबेस के डाटा को भी टेंपर किया है और एक्सेस ब्लॉक कर दिया है।

    विज्ञापन

    ऐसा करने वाली महिला ने रेडिट पर अपने एक पोस्ट में कहा है, 'मुझे इस बात की भी परवाह नहीं है कि यह मेरी अपरिपक्वता और तुच्छता थी। मैं इस बात पर जोर नहीं दे सकता कि मेरे साथ कितना बुरा व्यवहार किया गया और पूरी टीम इसमें कैसे शामिल हुईं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मैं टीम में अकेली महिला थी इसलिए ऐसा हो सकता था लेकिन मैं महिला कार्ड नहीं खेलना चाहती। मैं इन लोगों के प्रति कभी भी असभ्य नहीं थी। मैं किसी से उलझने में यकीन नहीं रखती हूं, इसलिए मुझे किसी डोरमैट की तरह इस्तेमाल किया गया।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें