इन गलतियों की वजह से खराब हो जाते हैं ईयरबड्स
अमर उजाला
Wed, 2 October 2024
Image Credit : FREEPIK
बीते कुछ सालों में बहुत तेजी से ईयरबड्स का क्रेज बढ़ा है। काफी लोग ईयरबड्स लगातर फोन पर बात और गानों का आनंद लेते हैं।
Image Credit : FREEPIK
ईयरबड्स को लंबे समय तक चलाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। साथ ही ये भी जानें कि ईयरबड्स को कैसे सेफ रखा जा सकता है।
Image Credit : FREEPIK
काफी लोग ईयरबड्स को इस्तेमाल करने के बाद उन्हें ऐसे ही खुला छोड़ देते है। इस वजह से वो जल्दी खराब हो जाते हैं, ईयरबड्स को हमेशा चार्जिंग केस में रखें।
Image Credit : FREEPIK
ईयरबड्स को समय-समय पर साफ करें। ईयरबड्स में धूल-मिट्टी के साथ कानों का वैक्स भी जमा हो जाता है, इससे साउंड क्वॉलिटी कमजोर हो सकती है।
Image Credit : FREEPIK
ईयरबड्स को साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें। किसी सूखे कपड़े, केमिकल और हल्के ब्रश की मदद लें।
Image Credit : FREEPIK
नहाने के दौरान, बारिश में और पसीने में इस्तेमाल करने से ईयरबड्स खराब हो सकते हैं। अगर आईपी रेटिंग वाले हैं, तब भी ईयरबड्स सेफ रखें।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप ईयरबड्स को बहुत तेज या फुल आवाज के साथ इस्तेमाल करते हैं तो इससे ईयरबड्स के ड्राइवर्स को नुकसान हो सकता है।
Image Credit : FREEPIK
ईयरबड्स की बैटरी को पूरी तरह से खत्म न होने दें और न ही ईयरबड्स को ओवरचार्ज करें। ऐसा करने से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है।
Image Credit : FREEPIK
ईयरबड्स काफी नाजुक होते हैं। ऐसे में इन्हें गिरना नहीं देना चाहिए और न ही इन्हें फेंकना चाहिए। इससे कनेक्टिविटी में परेशानी हो सकती है।
Image Credit : FREEPIK
ईयरबड्स को एक समय में कई सारे डिवाइस के साथ पेयर और अनपेयर करना सॉफ्टवेयर में परेशानी खड़ा कर सकता है।
Image Credit : FREEPIK
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More