Google+ के बाद गूगल का नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ऑफलाइन करेगा कनेक्ट

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Sat, 13 Jul 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
google launched new social media network 'shoelace' to connect people offline
google shoelace - फोटो : shoelace

    सोशल मीडिया ने लोगों को सोशली तो एक-दूसरे से कनेक्ट कर दिया, लेकिन असल दुनिया में हम एक-दूसरे से दूर हो गये हैं। लेकिन गूगल ने एक ऐसी एप डेवलप कर रहा है, जो लोगों को असल दुनिया से जोड़ने में मदद करेगी।

    गूगल की इन-हाउस टीम एरिया 120 यूनिट ने नया सोशल मीडिया नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Shoelace डेवलप की है। गूगल की टीम ने इस एप को असल जिंदगी में लोगों की मदद करने के लिये बनाया है।

    विज्ञापन

    आपकी निजी रूचियों पर आधारित Shoelace एप में यूजर्स अपनी रूचि की एक्टिविटीज को शेयर करते हैं। उदाहरण के लिये किसी ने अगर नए शहर में एंट्री की है, और वह अपने आसपास ही नए फ्रैंड्स बनाना चाहता है, तो वह Shoelace एप का इस्तेमाल कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Shoelace वेबसाइट के मुताबिक इस एप में प्राइवेसी का भी ध्यान रखा गया है। एप को इंस्टॉल करने के बाद हर यूजर से कम्यूनिटी ज्वाइन करने के लिया कहा जाता है, जिसके लिये ज्यादातर वेरिफिकेशन की जरूरत होती है। फिलहाल Shoelace को अमेरिका में ही लॉन्च किया गया है और इनवाइट मिलने के बाद ही इसे ज्वाइन कर सकते हैं।

    इस एप को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म को ज्वाइन करने के लिये गूगल अकाउंट का होना जरूरी है। गूगल ने Shoelace को गूगल प्लस बंद करने के बाद लॉन्च किया है। गूगल प्लस में गंभीर सिक्योरिटी बग्स की समस्या थी और फेसबुक और ट्विटर के मुकाबले प्लस पर कम लोग एक्टिव थे।

    लेकिन पिछले साल एक बग के चलते 5.25 करोड़ यूजर्स के अकाउंट्स प्रभावित हुए थे। जिसके बाद गूगल ने अक्टूबर, 2018 में गूगल प्लस को बंद करने का फैसला किया। लेकिन प्लस से पहले गूगल एक अन्य सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बज डेवलप किया था। 9 फरवरी, 2010 को लॉन्च करने के बाद इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया गया और एक साल बाद गूगल प्लस अस्तित्व में आया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें