इस एप से ठगा जा रहा आपका बैंक अकाउंट, बैंकों ने जारी की चेतावनी

निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी ने हाल ही में अपने सभी ऑनलाइन बैंकिंग इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को एक खास एप से सावधान रहने के कहा है। बैंक ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस एप के इस्तेमाल से ठग आपकी जिंदगीभर की मेहनत की कमाई उड़ा सकते हैं।

बैंक ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि आपका पैसा चुराने के लिये AnyDesk एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। ठग इस एप को आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल करने के लिए कहेगा और 9 अंकों की संख्या वाला कोड आपसे शेयर करने को कहेगा, जिसके बाद वह आपके फोन को नियंत्रित कर आपका कमाई उड़ा देगा।

इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च में कुछ ऐसी ही एडवाइजरी जारी की थी और इस बात का उल्लेख किया था AnyDesk एप प्राइवेसी की अनुमति मांगता है। इस एप के जरिये साइबर ठग दूर बैठे-बैठे ही आपके स्मार्टफोन को कंट्रोल कर लेते हैं और बैंकिंग ट्रांजेक्शन कर लेते हैं।
- गूगल ने प्ले स्टोर से हटाईं ये Agent Smith वायरस वाली एप्स, आप भी कर दें डिलीट
- गूगल मैप्स पर खोजें सार्वजनिक शौचालय, ‘लू रिव्यू’ में शामिल हुए 45 हजार टॉयलेट्स
- स्मार्ट डिवाइसेज से हो जाएं सावधान! आपकी प्राइवेट बातचीत भी रिकॉर्ड कर रहा है गूगल
- अगस्त से बाजार में आएंगे भारत में बने आईफोन के सबसे महंगे मॉडल