Google ने भारत में लॉन्च किया Job Search, मनचाही नौकरी खोजना होगा आसान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 25 Apr 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Google launched its own job search engine in India, here’s how it works
Google job search

    Google ने भारत में जॉब सर्च फीचर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर की मदद से भारतीय यूजर्स को जॉब खोजने में आसानी होगी। गूगल जॉब सर्च के जरिए आपको सिर्फ अपने गूगल ऐप या गूगल क्रोम ब्राउजर में मन-मुताबिक जॉब सर्च करना है और उसके बाद आपके सामने एक लिस्ट आ जाएगी।

    जॉब सर्च करने पर मिले रिजल्ट्स में जॉब के बारे में पूरी जानकारी होगी। साथ ही अगर आपके पास समय नहीं है तो आप जॉब को सेव कर सकते हैं और फिर बाद में अप्लाई कर सकते हैं। गूगल जॉब सर्च की सबसे बड़ी खासियत लोकेशन बेस्ड रिजल्ट है। जॉब सर्च करने पर आपको तीन कैटेगरी दिखेंगी जिनमें जॉब, सेव्ड और अलर्ट शामिल हैं।

    विज्ञापन

    अलर्ट में आपके सर्च के आधार पर नोटिफिकेशन मिलेंगे। गूगगल जॉब सर्च में आपको पिछले दिन, पिछले 3 दिन, पिछले सप्ताह और पिछले महीने तक में निकली हुई नौकरियों के बारें में आपको जानकारी मिलेगी। इसके अलावा इसमें आपको इंडस्ट्री बेस्ड और आपके आसपास की भर्तियों की जानकारी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले साल ही गूगल ने भारत में अपने जॉब सर्च फीचर लॉन्च करने की जानकारी दी थी। गूगल ने इसकी घोषणा अपने  वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस  में की थी। इसमें लोकेशन, स्किल, एंप्लायर और जॉब पोस्टिंग की तारीख जैसे कई फिल्टर्स हैं जिनके आधार पर रिजल्ट मिलेगा। इसके अलावा गूगल नियोक्ता (एंप्लायर) कंपनी को रेटिंग भी देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें