भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं Xiaomi Mi A2 और Redmi Y2

Mi Mix 2S के साथ ही Xiaomi की लॉन्चिंग की लिस्ट में कई स्मार्टफोन हैैं। Xiaomi Mi 6X के बार में खबर मिल ही गई है। वहीं अब एक रिपरोर्ट में कहा जा रहा है कि शाओमी जल्द ही भारत में Mi A2 और रेडमी वाय2 पेश करने वाली है। शाओमी इंडिया के वेबसाइट से के सोर्स कोड से ही इसकी जानकारी मिली है। सोर्स कोड का खुलासा @IshanAgarwal24नाम के ट्विटर हैंडल से हुआ है।
कंपनी की वेबसाइट से अपकमिंग फोन एमआई ए2 और रेडमी वाय 2 के बारे में पता चला है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में अभी कोई खबर नहीं है। बता दें कि दोनों फोन एमआई ए1 और रेडमी वाय 1 के अपग्रेडेड वर्जन हैं।

फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एमआई ए2 में नोट 5 प्रो जैसा रियर कैमरा सेटअप, 5.99 इंच की IPS LCD डिस्प्ले और 2910mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं फोन में 6 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। रेडमी वाय 2 के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।