Google: नए एआई सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है गूगल, इंसानों की तरह सोचकर करेगा परेशानी हल
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई के साथ गूगल काफी तेजी से नई-नई तकनीक पर काम कर रहा है। ऐसे में गूगल एक नए एआई सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है। जानिए नए एआई सॉफ्टवेयर से इंसानों को क्या फायदा हो सकता है।

विस्तार
दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में एक गूगल अक्सर किसी न किसी नए फीचर या फिर अपडेट को लेकर चर्चा में रहता है। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जमाने में हर कंपनी एआई के साथ आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में गूगल भी नए-नए प्रयोग कर रहा है और यूजर्स को बेहतर सुविधा देने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में गूगल एक नए एआई सॉफ्टवेयर पर काम कर रहा है। गूगल का यह नया एआई सॉफ्टवेयर इंसानों की तर्क क्षमता की नकल करेगा। साथ ही यह मौजूदा एआई सिस्टम से बिल्कुल अलग होगा।
क्षेत्रों में कठिन परेशानियों को हल करना होगा। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि हाल के समय में गूगल इंक की कई टीमें एआई रीजनिंग सॉफ्टवेयर पर काम कर रही है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि गूगल अपने प्रतिस्पर्धी ओपनएआई के साथ कड़ा मुकाबला करने के लिए खुद को मजबूत कर रहा है। यही वजह है कि गूगल नए एआई सॉफ्टवेयर पर तेजी से काम कर रहा है।
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गूगल इस नए एआई सॉफ्टवेयर में चेन ऑफ थॉट प्राम्पटिंग तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। यह नई तकनीक एआई को किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से पहले उसे संबंधित संकेतों पर विचार करने और रुकने की मंजूरी देती है। यह सॉफ्टवेयर वैसे ही काम करेगा, जैसे इंसान किसी समस्या का जवाब देने से पहले उसके बारे में सोचते हैं और विचार करते हैं, फिर जवाब देते हैं। खबरों के मुताबिक, गूगल का नया एआई सॉफ्टवेयर एक तरह से रिसर्च सहायत हो सकता है। साथ ही किसी प्रयोग के परिणाम की भविष्यवाणी करने में मदद भी कर सकता है।