Google AI: गूगल एआई सर्च भारत और जापान में भी हुआ लॉन्च, जानें यह क्यों है खास

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Sep 2023 08:51 AM IST
सार

Google ने अपने इस फीचर को लेकर कहा है कि यह फीचर सर्च रिजल्ट में किसी बड़े आर्टिकल के महत्वपूर्ण बिंदुओं को हाईलाइट करके दिखाएगा। नए फीचर को गूगल सर्च के “explore on the page” से एक्सेस किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Google Introduces AI Search Tool For India In English and Hindi
Google - फोटो : Istock

    विस्तार

    गूगल ने कुछ दिन पहले ही जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल भारत और जापान में भी लॉन्च कर दिया है। भारत में इसे हिंदी और अंग्रेजी में भी लॉन्च किया गया है। गूगल ने इस फीचर को सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया था।

    नया टूल इंसानों की तरह जवाब देगा। यह काफी हद तक चैटटूल की तरह है, लेकिन यह गूगल बार्ड से काफी अलग होगा। नए अपडेट के बाद आप गूगल पर कुछ सर्च करेंगे तो आपको सटीक जवाब मिलेगा। फिलहाल गूगल पर कुछ भी सर्च करने के बाद कई सारे रिजल्ट मिलते हैं, लेकिन नए अपडेट के बाद ऐसा नहीं होगा।

    विज्ञापन

    नए फीचर को सर्च जेनरेटिव एक्सपेरियंस (SGE) नाम दिया गया है। इन फीचर के अपडेट के बाद आप बोलकर सर्च कर सकेंगे और गूगल आपको पढ़कर रिजल्ट भी सुनाएगा। नए अपडेट के बाद गूगल सर्च रिजल्ट में कंटेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए फिल्टर होने के बाद दिखेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    SGE टूल की मदद से न्यूज या कंटेंट वेबसाइट लंबे आर्टिकल को छोटे कर सकेंगे और गूगल सर्च रिजल्ट में अपने आर्टिकल को दिखा सकेंगे। इस फीचर को खासतौर पर लंबे कंटेंट में लोगों को इंगेज करने के लिए डिजाइन किया गया है।

    Google ने अपने इस फीचर को लेकर कहा है कि यह फीचर सर्च रिजल्ट में किसी बड़े आर्टिकल के महत्वपूर्ण बिंदुओं को हाईलाइट करके दिखाएगा। नए फीचर को गूगल सर्च के “explore on the page” से एक्सेस किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें