Nothing Phone 2 vs Google Pixel 7a: 50 हजार रुपये में कौन-सा फोन है बेस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Aug 2023 03:41 PM IST
सार

डिजाइन के मामले में दोनों फोन अलग हैं और मार्केट में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। Nothing Phone (2) ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ आता है जिस पर Glyph लाइट है। वहीं Pixel 7a मेटल कैमरा बार के साथ आता है जो कि बैक पैनल पर है। आज की इस रिपोर्ट में हम इन्हीं दो फोन के बारे में बात करेंगे तो 50 हजार रुपये की रेंज में इन दोनों में से कौन बेस्ट फोन है?

विज्ञापन
Nothing Phone 2 vs Google Pixel 7a review camera test and more best phone under Rs 50000
Nothing Phone 2 vs Google Pixel 7a - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन मार्केट का 40-50 हजार रुपये वाला सेगमेंट काफी पोपुलर है। इस सेगमेंट में आपको कई कंपनियों के फ्लैगशिप फोन मिल जाएंगे। 50 हजार रुपये तक की रेंज में कई ऐसे भी फोन हैं जिनमें ब्लॉटवेयर नहीं मिलते हैं। इसके अलावा इन फोन में स्टॉक एंड्रॉयड का एक्सपेरियंस मिलता है। इस रेंज में इस वक्त दो फोन ऐसे हैं जिनके बीच कड़ी टक्कर है और ये दोनों फोन Nothing Phone 2 और Pixel 7a हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम इन्हीं दो फोन के बारे में बात करेंगे तो 50 हजार रुपये की रेंज में इन दोनों में से कौन बेस्ट फोन है?

    डिजाइन के मामले में दोनों फोन अलग हैं और मार्केट में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। Nothing Phone (2) ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ आता है जिस पर Glyph लाइट है। वहीं Pixel 7a मेटल कैमरा बार के साथ आता है जो कि बैक पैनल पर है। यदि आप कॉम्पैक्ट फोन की तलाश में हैं तो Pixel 7a आपके लिए है। यह 152mm लंबा है, जबकि नथिंग फोन-2 162.1mm है। वजन के मामले में Nothing Phone (2), पिक्सल 7ए के मुकाबले भारी है। Nothing Phone (2) के बैक और फ्रंट पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 है, जबकि Pixel 7a का बैक पैनल प्लास्टिक का है और फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास 3 है जो कि काफी पुराना है। Pixel 7a को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की, जबकि Nothing Phone 2 को IP54 की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन

    ओवरऑल डिजाइन के मामले में Nothing Phone 2 विजेता है।

    Pixel 7a के साथ 6.1 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है, वहीं Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की FHD+ LTPO OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Nothing Phone 2 की ब्राइटनेस भी पिक्सल 7ए के मुकाबले अच्छी है और कलर्स भी बेहतर हैं। यहां भी Nothing Phone (2) ही बाजी मारता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें