गूगल से सोशल मीडिया पर सीधे शेयर कर सकेंगे GIFs, यहां जान लें तरीका

गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एनिमेटेड GIFs के लिए अपडेट जारी किया है। गूगल के इस अपडेट के बाद आप आसानी से गूगल पर सर्च करके सोशल जिफ फाइल सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। दरअसल गूगल ने जिफ फाइल के लिए सर्च जारी किया है। इसकी जानकारी गूगल ने अपने ब्लॉग में दी है। गूगल के ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि अब यूजर्स गूगल इमेज में GIF फाइल सर्च करके अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।

गूगल एप के नए अपडेट के बाद आपको गूगल में जिफ सर्च करना होगा और फिर इमेज पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको जिफ फाइल दिखेगी और उसे नीचे शेयर करने का बटन दिखेगा। इन जिफ फाइल्स को आप जीमेल, हैंगआउट, व्हाट्सएप, फेसबहुक और एंड्रॉयड मैसेज एप पर शेयर कर सकेंगे। गूगल का यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए जारी कर दिया गया है।

गूगल ने यह भी कहा है यदि कोई कंपनी या वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अपनी जिफ फाइल को हमारे यूजर्स के लिए जारी करना चाहती है तो वह tenor.com पर जाकर अपलोड कर सकती है या फिर एक फॉर्म भरकर हमारे साथ साझेदारी कर सकती है। इसके बाद गूगल सर्च में उस कंपनी द्वारा अपलोड की गईं जिफ फाइल्स दिखने लगेंगी।
- जर्मनी की इस कंपनी ने भारत में लॉन्च किए चार स्मार्ट टीवी, शुरुआती कीमत 12,999 रुपये
- 27 साल बाद एपल को अलविदा कहने वाले जॉनी इवे ने टॉयलेट समेत डिजाइन किए थे अनोखे 5 प्रोडक्ट्स
- कार में आने वाले इन ‘लग्जरी’ फीचर्स के झांसे में मत फंसना, नहीं तो हो जायेगा नुकसान
- Ubon ने भारत में लॉन्च किया एक्टिव न्वायज कैंसिलेशन हेडफोन, 20 घंटे तक चलेगी बैटरी!