Google I/O 2024: सभी एंड्रॉयड फोन को मिलेंगे ये प्रीमियम फीचर्स, गूगल के मेगा इवेंट की छह बड़ी घोषणाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 May 2024 10:03 AM IST
सार

सुंदर पिचाई ने कहा कि दुनिया में 2 अरब से अधिक लोग एआई टूल Gemini का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा 1.5 मिलियन डेवलपर्स Gemini APIs का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस इवेंट में कई ऐसी घोषणाएं हुईं जो एंड्रॉयड यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं कि Google I/O 2024 की पांच बड़ी घोषणाओं के बारे में...

विज्ञापन
Google I/O 2024 event top 6 announcement from gemini app to AI in Google Search
Google IO 2024 - फोटो : Google

    विस्तार

    Google I/O 2024 इवेंट संपन्न हो गया है। 14 मई 2024 को आयोजित हुए इस इवेंट में कुछ हार्डवेयर प्रोडक्ट जैसे पिक्सल फोल्ड 2 के लॉन्च की उम्मीदें थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Google I/O 2024 इवेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित ता। इस इवेंट में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि दुनिया में 2 अरब से अधिक लोग एआई टूल Gemini का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा 1.5 मिलियन डेवलपर्स Gemini APIs का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस इवेंट में कई ऐसी घोषणाएं हुईं जो एंड्रॉयड यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं कि Google I/O 2024 की पांच बड़ी घोषणाओं के बारे में...

    गूगल ने इस इवेंट में कहा कि सर्किल टू सर्च जैसे प्रीमियम एआई फीचर्स जल्द ही सभी एंड्रॉयड फोन में मिलेंगे। इसके लिए एक बड़ा अपडेट जारी होगा। बता दें कि यह फीचर सैमसंग गैलेक्सी और गूगल पिक्सल फोन तक ही सीमित था। सर्किल टू सर्च के जरिए यूजर्स गणित के सवाल, डायग्राम, ग्राफ आदि भी बना सकेंगे।

    विज्ञापन

    गूगल ने कहा कि Gemini एप का इस्तेमाल एंड्रॉयड फोन में किया जा सकेगा। इसे कई सारे नए फीचर्स के साथ अपग्रेड भी किया जाएगा। एंड्रॉयड पर Gemini, यूट्यूब के वीडियो के बारे में जानकारी भी देगा। इसके अलावा इसकी मदद से PDF डॉक्यूमेंट को भी स्कैन किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें