Google I/O 2021: किन फोन को मिलेगा Android 12 का बीटा अपडेट, क्या हैं फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 May 2021 12:08 PM IST
सार

Android 12 में कस्टमाइजेशन का पूरा ख्याल रखा गया है। एंड्रॉयड 12 के अपडेट के बाद आप इंटरफेस का कलर मनमुताबिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Google I O 2021 Android 12 Public Beta Now Available How to Install the Latest Software
Android 12 - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल ने एंड्रॉयड 12 का पब्लिक बीटा वर्जन जारी कर दिया है। Google ने अपने I/O 2021 इवेंट में Android 12 का बीटा वर्जन रिलीज किया है। एंड्रॉयड 12 का बीटा वर्जन फिलहाल कुछ यूजर्स के लिए है और इसका स्टेबल वर्जन इस साल के अंत तक रिलीज किया जाएगा। Android 12 के बीटा वर्जन के साथ कुछ फीचर्स का आनंद ले सकते हैं। Android 12 के साथ नया इंटरफेस मिलेगा जो कि डिजाइन लैग्वेज Material You पर आधारित है। बीटा वर्जन में आपको इस ऑपरेटिंग सिस्टम की प्राइवेसी सेटिंग की भी एक झलक देखने को मिलेगी।

    Android 12 Beta 1 अपने फोन में इंस्टॉल कैसे करें

    Google Pixel 4a
    Google Pixel 4a

    Android 12 Beta 1 फिलहाल Google Pixel 3, Pixel 3 XL, Pixel 3A, Pixel 3A XL, Pixel 4, Pixel 4 XL, Pixel 4A, Pixel 4A 5G और Pixel 5 में ही डाउनलोड किया जा सकता है। यदि आपके पास इनमें से कोई भी फोन है तो आपको Android 12 की वेबसाइट से जाकर आप बीटा वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए इनरोल होना जरूरी है।

    विज्ञापन

    इनरोल होने के बाद आपके फोन पर एंड्रॉयड 12 का बीटा वर्जन उपलब्ध हो जाएगा, उसके बाद आप फोन की सेटिंग में जाकर अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आप Settings > System > System Update > Check for update को फॉलो कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिक्सल के अलावा इन फोन में भी मिलेगा एंड्रॉयड 12 बीटा 1

    OnePlus 9 Series
    OnePlus 9 Series - फोटो : amarujala

    यदि आपके पास पिक्सल फोन नहीं है तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। गूगल ने कुछ थर्ड पार्टी स्मार्टफोन के लिए भी Android 12 का बीटा वर्जन रिलीज करने का एलान किया है। गूगल की घोषणा के मुताबिक Asus ZenFone 8, OnePlus 9, OnePlus 9 Pro, Oppo Find X3 Pro, TCL 20 Pro 5G, Tecno Camon 17, iQoo 7 Legend, Mi 11, Mi 11 Ultra, Mi 11i, Mi 11X Pro, Realme GT और ZTE Axon 30 Ultra 5G के लिए भी एंड्रॉयड 12 का बीटा वर्जन उपलब्ध होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें