Google Gemini: अपने पसंदीदा स्टार के साथ कर सकेंगे बातचीत, गूगल जेमिनी एआई में आएगा कमाल का फीचर
क्या आप भी चाहते हैं कि आप हमेशा अपने फेवरेट स्टार के साथ जुड़े रहें। अगर हां तो जल्द ही ये सपना पूरा हो सकता है। गूगल जेमिनी एआई के जरिए ऐसा सच में संभव हो सकता है। जानिए क्या है गूगल की योजना।

विस्तार
कई लोगों का सपना होता है कि वह अपने पसंदीदा कलाकार या फिर बड़ी हस्ती से बात करें। अगर आप भी किसी मशहूर हस्ती से बात करने की ख्वाहिश रखते हैं तो गूगल आपका सपना जल्द पूरा कर सकता है। दरअसल, गूगल एक खास तरह के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। गूगल की खास योजना के तहत एआई चैटबॉट्स किसी लोकप्रिय हस्ती की तरह रिएक्ट करेगा। गूगल की नई योजना में एआई चैटबॉट्स के साथ लोग किसी मशहूर यूट्यूबर या फिर हॉलीवुड कलाकार के वर्चुअल वर्जन से बात कर पाएंगे।
कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गूगल का यह प्रोजेक्ट बताएगा कि गूगल किस तरह से मजेदार तौर पर किसी बड़ी हस्ती को लोगों के साथ जोड़कर उनका मनोरंजन कर सकता है। इस योजना में गूगल जेमिनी एआई की क्षमता भी नजर आएगी। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट गूगल एग्ज्य़ूक्यूटिव और टेन टीम द्वारा संभाला जाएगा। फिलहाल इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है कि इस प्रोजेक्ट के लिए और क्या किया जाएगा। हालांकि, गूगल कई बड़ी हस्तियों से बात कर रहा है, ताकि उनका एआई अवतार तैयार किया जा सके।
खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि जेमिनी एआई बड़े स्टार्स के साथ बातचीत तक ही सीमित नहीं रहेगा। गूगल की योजना है कि लोग खुद की एआई पर्सनैलिटी तैयार करें। एआई पर्सनैलिटी तैयार करने के लिए यूजर्स को काल्पनिक चरित्र के बारे में थोड़ी जानकारी देनी होगी। इसके बाद एआई चैटबॉट अवतार आपके दोस्त के तौर पर तैयार हो जाएगा।