गूगल ने लॉन्च किया Game Builder, बिना कोडिंग बनाएं 3D वीडियो गेम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 15 Jun 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Google Game Builder launched, Lets You Create 3D Video Games Without Coding Knowledge
Game Builder - फोटो : google

    गूगल ने उन लोगों को बड़ा तोहफा दिया है जो कोडिंग नहीं जानते हैं लेकिन 3डी वीडियो गेम बनाना चाहते हैं। गूगल ने Game Builder लॉन्च किया है। Game Builder की मदद से आप 3डी वीडियो गेम बना सकते हैं और लोगों के साथ खेल सकते हैं, हालांकि गूगल ने इसे पिछले साल नवंबर में ही पेश किया था लेकिन अभी तक यह अंडर डेवलपमेंट था। गूगल ने Game Builder को Area120 टीम के साथ मिलकर तैयार किया है।

    Game Builder animation
    Game Builder animation

    गेम बिल्डर को लेकर गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, ' क्या होगा जब गेम को बनाना, गेम को खेलने जितना आसान हो जाए? क्या होगा जब आप अपने दोस्तों के साथ एक वर्चुअल दुनिया में चले जाएं और रियल टाइम में गेम खेल सकें? एरीना 120 के साथ हमारी टीम ने इस चैलेंज को स्वीकार किया। हमारे प्रोटोटाइप को गेम बिल्डर कहा जाएगा।'

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः जून में लॉन्च होने जा रहे हैं ये शानदार पांच स्मार्टफोन, इन्हें देखते ही खरीदने को होगा मन

    Game Builder animation
    Game Builder animation

    गूगल का दावा है कि आप गेम बिल्डर की मदद से सिर्फ 10 मिनट में कोई भी साधारण 3डी गेम बना सकते हैं और खास बात यह है कि गेम बिल्डर को सभी तरह के लोगों के लिए तैयार किया गया है। इसकी मदद से पहली बार वीडियो गेम बनाने वाला भी गेम बना सकेगा और एक्सपर्ट भी इसकी मदद ले सकेंगे। गूगल गेम बिल्डर को आप इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Game Builder animation
    Game Builder animation

    गूगल गेम बिल्डर में आप कैरेक्टर्स को ड्रैग एंड ड्रॉप करते खाली जगहों पर रख सकते हैं और अपने हिसाब से एक नई गेमिंग की दुनिया बना सकते हैं। साथ ही आप इन्हें कमांड दे सकते हैं कि ये एक-दूसरे कैरेक्टर के साथ कैसा व्यवहार करेंगे। गेम बिल्डर में गेम बनाने के लिए कोडिंग की जरूरत नहीं है लेकिन यदि आप इसमें जावा स्क्रिप्ट कोड डालना चाहते हैं तो इसकी भी सुविधा इसमें आपको मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें