Google for India 2024: Gemini Live को मिला हिंदी का सपोर्ट, यूजर्स का काम हो जाएगा आसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Oct 2024 03:31 PM IST
सार

यूजर्स टेक्स्ट या ऑडियो रूप से AI से अपनी भाषा में सवाल पूछ सकते हैं और यह उन्हें उसी तरह से जवाब मिलेगा। यह फीचर Google DeepMind द्वारा विकसित किया गया है और इसे पहली बार Google I/O में प्रस्तुत किया गया था।

विज्ञापन
Google for India 2024 Gemini Live Updated With Support for Hindi and Eight Regional Languages
Gemini Live IN HINDI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google for India 2024: गूगल ने भारत में आज अपने गूगल फॉर इंडिया का 10वां एडिशन नई दिल्ली में संपन्न हुआ। गूगल फॉर इंडिया इवेंट हर साल अक्तूबर महीने में होता है। इस इवेंट का उद्देश्य भारत के डिजिटलाइजेशन में गूगल के योगदान की जानकारी देना होता है। गूगल फॉर इंडिया इंवेंट 2024 में एआई को लेकर कई सारे बड़े एलान हुए। इसके अलावा प्राइवेसी को लेकर भी बड़ी घोषणाएं हुईं। गूगल ने Gemini Live के लिए हिंदी और अन्य 8 स्थानीय भाषाओं का सपोर्ट दे दिया है और यह सपोर्ट गूगल ओवरव्यू के लिए भी काम करेगा।

    हेमा बुदराजू, सीनियर डायरेक्टर (प्रोडक्ट मैनेजमेंट) ने घोषणा की कि जेमिनी लाइव को अब हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट मिल रहा है। यह AI-संचालित फीचर यूजर्स को चैटबॉट के साथ वास्तविक समय में बातचीत करने की सुविधा देता है और वह भी सामान्य भाषा में।

    विज्ञापन

    यूजर्स टेक्स्ट या ऑडियो रूप से AI से अपनी भाषा में सवाल पूछ सकते हैं और यह उन्हें उसी तरह से जवाब मिलेगा। यह फीचर Google DeepMind द्वारा विकसित किया गया है और इसे पहली बार Google I/O में प्रस्तुत किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शुरुआत में इसे पेड यूजर्स के लिए पेश किया गया था लेकिन अब Gemini Live को कोई भी फ्री में इस्तेमाल कर सकता है। हिंदी के अलावा जेमिनी लाइव को बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु, तमिल और उर्दू में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें