iPhone SE: बिना होम बटन लॉन्च हो सकता है आईफोन एसई, खत्म हो जाएगा आइकॉनिक बटन
iPhone SE को लेकर खबर है कि इस नए आईफोन को बिना होम बटन पेश किया जाएगा। iPhone SE को जब एपल ने पहली बार पेश किया था तो इसमें आईफोन का आइकॉनिक बटन था। अभी तक iPhone SE के दो मॉडल लॉन्च हुए हैं और दोनों में होम बटन है, जबकि रेगुलर iPhone मॉडल अब बिना होम बटन के आ रहे हैं।

विस्तार
Apple नए साल में iPhone SE को लॉन्च करने वाला है जो कि iPhone SE का 2025 वर्जन होगा। एपल ने साल 2022 के बाद से iPhone SE मॉडल को पेश नहीं किया है। iPhone SE के अलावा एपल नए iPads भी लॉन्च करने वाला है जो कि अगले साल लॉन्च होगा।
iPhone SE को लेकर खबर है कि इस नए आईफोन को बिना होम बटन पेश किया जाएगा। iPhone SE को जब एपल ने पहली बार पेश किया था तो इसमें आईफोन का आइकॉनिक बटन था। अभी तक iPhone SE के दो मॉडल लॉन्च हुए हैं और दोनों में होम बटन है, जबकि रेगुलर iPhone मॉडल अब बिना होम बटन के आ रहे हैं।
कहा जा रहा है कि अगले साल लॉन्च होने वाले iPhone SE से होम बटन हट जाएगा और नए फोन की डिजाइन iPhone 14 जैसी होगी। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फोन की डिस्प्ले में एक नॉच भी मिलेगा जिसमें फ्रंट कैमरा होगा।
सबसे बड़ा अपग्रेड एपल इंटेलिजेंस को लेकर होगा। iPhone SE के साथ एपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा जिसे खासतौर पर इस साल iPhone 16 के साथ पेश किया गया है। यूजर्स के लिए यह बड़ा फीचर होगा, क्योंकि उन्हें कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
- Jio, Vi, Airtel: ये हैं अनलिमिटेड फायदे वाले सभी प्लान, मिलती है एक महीने की वैधता
- बहुत ही आसान है फेसबुक से हिस्ट्री डिलीट करना, जानें स्टेप्स
- Bhu Naksha: अपने गांव का नक्शा फोन से ऐसे करें डाउनलोड, बहुत ही आसान है तरीका
- Google Chrome: गूगल क्रोम के ये 10 ट्रिक जान जाएंगे तो ऑफिस में स्मार्ट हो जाएंगे, नोट कर लें