Google for India 2020: 13 जुलाई को होगा वर्चुअल एडिशन का आयोजन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Google for India 2020 event to take place on July 13 all you need to know
Google for India 2020 - फोटो : Google

    गूगल का सालाना इवेंट गूगल फॉर इंडिया (Google for India) का आयोजन इस साल भी होने जा रहा है लेकिन इस बार का आयोजन वर्चुअल होगा। गूगल ने इस इवेंट को लेकर मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। बता दें कि यह गूगल का छठा एडिशन है। इस इवेंट को गूगल इंडिया के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। इवेंट का आयोजन 13 जुलाई को दोपहर दो बजे होगा।

    इवेंट को लेकर गूगल ने अपने एक बयान में कहा, 'हम सोमवार, 13 जुलाई, 2020 को भारत के लिए Google के छठे वार्षिक संस्करण में आपको आमंत्रित करने के लिए उत्साहित हैं। पिछले छह वर्षों में, हमने लगातार उपयोगी उत्पादों और सेवाओं के निर्माण में निवेश किया है, जो इंटरनेट की पूरी क्षमता का विस्तार करते हैं और यह भारत में सभी के लिए वास्तव में उपयोगी है। विशेष रूप से इन असाधारण समयों में, हम इस गति पर निर्माण करने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं और नए अवसरों को अनलॉक कर रहे हैं क्योंकि भारत एक नए, डिजिटल-प्रथम भविष्य में प्रमुख है।'

    विज्ञापन

    गूगल के इस इवेंट भारत में गूगल की परियोजनाओं के बारे में बताया जाता है। इस इवेंट में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुदर पिचाई भी शामिल होंगे। सुंदर पिचाई के अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और कानून और न्यायमंत्री रवि शंकर प्रसाद भी शामिल होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले साल गूगल के इवेंट गूगल पे फॉर बिजनेस एप लॉन्च किया गया था। इसके अलावा बंगलूरू में आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लैब का उद्घाटन किया गया था। इस लैब में स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा को लेकर रिसर्च होते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें