Boat ProGear B20 स्मार्ट बैंड भारत में लॉन्च, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Boat ProGear B20 Smart Band With 10-Day Battery Life launched in India
Boat ProGear B20 Smart Band - फोटो : amarujala

    घरेलू इलेक्ट्रॉनिक कंपनी बोट (Boat) ने भारतीय बाजार में अपना पहला स्मार्टबैंड Boat ProGear B20 लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी स्पीकर और हेडफोन जैसे प्रोडक्ट पेश करती थी। Boat ProGear B20 में आपको रियल टाइम हर्ट रेट सेंसर के साथ एक्टिविटी ट्रैकिंग और नोटिफिकेशन अलर्ट मिलेगा।

    वाटर और डस्ट प्रूफ के लिए Boat ProGear B20 को आईपी68 का सर्टिफिकेशन मिला है। यह बैंड तीन कलर वेरियंट नेमली बिंज, ब्लैक और ब्लू में मिलेगी। इसकी कीमत 1,799 रुपये है और इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Oppo Watch जल्द होगी भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं शानदार फीचर्स

    Boat ProGear B20 की स्पेसिफिकेशन

    Boat ProGear B20 में 0.96 इंच की टच कलर डिस्प्ले है। इस बैंड को स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ 4.0 का सपोर्ट है। इसमें 90mAh की बैटरी है जिसे लेकर 7-10 दिनों तक के बैकअप और 15 दिनों तक के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। इसे एक यूएसबी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। दावा है कि इसकी बैटरी 1.5 घंटे में फुल हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ProGear B20 में 14 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जिनमें रनिंग, जंपिंग, बाइकिंग और ट्रेडमिल जैसे मोड्स शामिल हैं। इसमें कैलोरी बर्न, रियल टाइम हर्ट रेट मॉनिटर, स्लीप मॉनिटरिंग भी है। मैसेज और कॉल आने पर आपको वाइब्रेशन के जरिए नोटिफिकेशन भी मिलेगा। इस बैंड से आप फोन में कैमरा और म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसका मुकाबला एमआई और रियलमी के स्मार्टबैंड से होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें