Google लाया नया फीचर, बिना इंटरनेट के इस्तेमाल कर सकेंगे गूगल असिस्टेंट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 19 Sep 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Google For India 2019 You can Use Google Assistant Without Internet
GOOGLE - फोटो : GOOGLE / Twitter

    दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने गूगल फॉर इंडिया 2019 (Google For India 2019) कार्यक्रम के दौरान भारत में गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) के लिए फोन लाइन सेवा को शुरू करने का एलान किया है। कंपनी ने दो वर्ष पूर्व गूगल असिस्टेंट को लॉन्च किया था। साथ ही उस समय ग्राहकों को 30 भाषाओं का सपोर्ट मिला था। अब गूगल के उपभोक्ता फोन के जरिए गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस सर्विस के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। गूगल असिस्टेंट को चलाने के लिए यूजर्स को सिर्फ ओके गूगल कमांड देनी होगी।

    गूगल ने फोन लाइन असिस्टेंट सेवा को दूरसंचार कंपनी वोडाफोन के साथ पेश किया है। यूजर्स को इस सेवा के लिए किसी भी तरह के चार्ज का भुगतान नहीं करना होगा। उपभोक्ता 0008009191000 नंबर पर कॉल करके भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। गूगल असिस्टेंट की लाइन सेवा के जरिए ट्रेन की टाइमिंग और क्रिकेट स्कोर जैसी जानकारियां मिलेंगी। वहीं गूगल असिस्टेंट को हिंदी भाषा का भी सपोर्ट मिला है। गूगल की यह सेवा 24x7 चालू रहेगी। आपको बता दें कि गूगल असिस्टेंट की फोन लाइन सेवा को केवल Vodafone Idea के ग्राहक ही इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    इसके अलावा गूगल जल्द ही बेंगलुरु में आर्टिफिशियल लैब शुरू करेगा। अब यूजर्स हिंदी भाषा के जरिए गूगल के प्लेटफॉर्म पर 10 गुना ज्यादा सर्च कर सकेंगे। साथ ही, गूगल ने भारतीय भाषा के लिए सर्च रिजल्ट को पहले की तुलना में बेहतर बनाया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ग्राहक अपनी क्षेत्रीय भाषा के अनुसार गूगल के डिस्कवर टैब की सामग्री में बदलाव कर सकेंगे। साथ ही गूगल ने विभिन्न कैटेगरी का विकल्प दिया है, जिसमें उपभोक्ता अपनी पसंद के कंटेंट को चुन सकेंगे। गूगल का यह नया अपडेट गूगल क्रोम, गूगल गो के साथ गूगल सर्च पर भी दिखेगा।

    गूगल ने इस दौरान गूगल लेंस के अपग्रेडेड वर्जन को लॉन्च किया है। अब यूजर्स गूगल लेंस के माध्यम से कंटेंट का रियल टाइम में अनुवाद कर सकेंगे। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को ट्रांसलेट वाला कंटेंट सुनाई देगा। गूगल ने लेटेस्ट गूगल लेंस में तीन भाषाओं का सपोर्ट दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें