गोपनीय रिपोर्ट के लीक होने के बाद गूगल ने सीसीआई को दिल्ली हाईकोर्ट में घसीटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Sep 2021 04:08 PM IST
सार

गूगल ने कहा है कि उसने इसी महीने गूगल के एंड्रॉयड स्मार्टफोन की डील को लेकर चल रही एक जांच रिपोर्ट को सीसीआई को सौंपी गई थी जिसे मीडिया में लीक कर दिया गया है। गूगल का कहना है इससे उसे और उसके पार्टनर की छवि को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Google files writ with Delhi HC against CCI after leak of confidential report
Google - फोटो : unsplash.com

    विस्तार

    Google ने गोपनीय डाटा लीक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के खिलाफ रिट याचिका दायर की है। गूगल ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि वह नहीं चाहता है कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग कोई गोपनीय डाटा को गैरकानूनी तरीके से सार्वजनिक करे।

    गूगल ने कहा है कि उसने इसी महीने गूगल के एंड्रॉयड स्मार्टफोन की डील को लेकर चल रही एक जांच रिपोर्ट को सीसीआई को सौंपी गई थी जिसे मीडिया में लीक कर दिया गया है। गूगल का कहना है इससे उसे और उसके पार्टनर की छवि को नुकसान हुआ है।

    विज्ञापन

    यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि सीसीआई वेब सर्च मार्केट में गूगल के एकाधिकार को लेकर भी जांच कर रहा है। इसके अलावा सीसीआई के निशाने पर गूगल के स्मार्टफोन ओएस और स्मार्ट टीवी ओएस भी हैं, क्योंकि तमाम कंपनियां एंड्रॉयड ओएस के अलावा एंड्रॉयड टीवी ओएस का इस्तेमाल कर रही हैं जो कि गूगल का ही है। ऐसे में इस मार्केट में भी गूगल के एकाधिकार को लेकर जांच हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल ने अपनी याचिका में कहा है कि किसी भी सरकारी जांच में दस्तावेजों की गोपनीयता बहुत जरूरी होती है, जबकि सीसीआई ने ऐसे दस्तावेज को मीडिया में लीक कर दिया है। हम इसके समाधान के लिए कानूनी अधिकार का पालन कर रहे हैं और भविष्य में इस तरह कोई डाटा लीक ना हो, इसके लिए मांग करते हैं।

    गूगल ने आगे कहा है कि उसके खिलाफ चल रही जांच को लेकर अभी तक अपना पक्ष नहीं रखा है और ना ही सीसीआई ने कोई अंतिम निर्णय लिया है। ऐसे में दस्तावेज को मीडिया के साथ शेयर करना एक अनुचित व्यवहार है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें