Google Veo 3: अब 71 देशों में पहुंचा गूगल का वीडियो जेनरेशन एआई टूल, देखें लिस्ट
Google AI Pro (पहले Google One AI Premium) यूजर्स को केवल वेब वर्जन पर Veo 3 का ट्रायल मिलेगा जो कि 10 वीडियो जेनरेशन की सीमा के साथ है। इसमें कोई रिफ्रेश या अतिरिक्त क्रेडिट नहीं मिलते।

विस्तार
Google ने अपने नए वीडियो जनरेशन AI मॉडल Veo 3 की पहुंच को अब 71 नए देशों तक बढ़ा दिया है। इसकी जानकारी Google Labs और Gemini के वाइस प्रेसिडेंट जोश वुडवर्ड ने दी है। यह विस्तार Google Gemini एप और वेब वर्जन दोनों पर लागू होगा, लेकिन फिलहाल केवल भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर्स को ही इसकी सुविधा मिलेगी।
71 नए देशों में Veo 3 को रोलआउट किया गया है, लेकिन भारत, यूरोपीय यूनियन और यूनाइटेड किंगडम को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। जब एक यूजर ने भारत में उपलब्धता को लेकर सवाल पूछा, तो जोश वुडवर्ड ने जवाब दिया, "हम भारत में इस सुविधा को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने पर काम कर रहे हैं।"
जिन देशों में Veo 3 का विस्तार हुआ है उनमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, जापान, केन्या, मलेशिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, अमेरिका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। Google AI Pro (पहले Google One AI Premium) यूजर्स को केवल वेब वर्जन पर Veo 3 का ट्रायल मिलेगा जो कि 10 वीडियो जेनरेशन की सीमा के साथ है।
- Recharge Plan: महज 599 रुपये में 84 दिनों तक टेंशन फ्री, हर रोज 3GB डाटा भी मिलेगा
- DeepMind के CEO की चेतावनी: अगले 5 वर्षों में नौकरियों पर असर डालेगा AI, अभी से तैयारी करें किशोर
- Aurora: माइक्रोसॉफ्ट Aurora एआई मॉडल हुआ और भी स्मार्ट, अब तुरंत बताएगा एयर क्वालिटी
- 5G, 4G+ और LTE में क्या फर्क होता है, कौन-सा सबसे तेज है?