Google Drive: गूगल ने रिलीज किया नया अपडेट, फास्ट फॉरवर्ड के साथ आया नया वीडियो प्लेयर
Google ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में Google Drive के इस नए फीचर की जानकारी दी है। इसमें एक नया लेआउट और आधुनिक डिजाइन शामिल है। यूजर्स अब नए बटन के जरिए वीडियो को 15 सेकंड के अंतराल में फॉरवर्ड या रिवाइंड कर सकते हैं।

विस्तार
Google ने Google Drive के लिए एक नया वीडियो प्लेयर रिलीज किया है। इस नए अपडेट के बाद Google Drive में किसी वीडियो को फास्ट फॉरवर्ड किया जा सकेगा। वीडियो फॉरवर्ड के लिए एक नया बटन भी रिलीज किया गया है।
Google ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में Google Drive के इस नए फीचर की जानकारी दी है। इसमें एक नया लेआउट और आधुनिक डिजाइन शामिल है। यूजर्स अब नए बटन के जरिए वीडियो को 15 सेकंड के अंतराल में फॉरवर्ड या रिवाइंड कर सकते हैं, जो प्ले/पॉज बटन के साथ दिखाई देता है। इसके अलावा प्लेबैक स्पीड और कैप्शन को भी मीडिया प्लेयर की सेटिंग्स में जाए बिना आसानी से बदला जा सकता है।
कंपनी के अनुसार, यह फीचर यूजर्स को Google Vids जो आने वाला वीडियो एडिटर है और Gemini बड़े भाषा मॉडल (LLMO) का इस्तेमाल करता है। नया वीडियो प्लेयर अभी रैपिड रिलीज डोमेन वाले अकाउंट के लिए रोलआउट किया जा रहा है और Google का कहना है कि सभी यूजर्स के लिए यह सुविधा दिखाई देने में 15 दिन तक का समय लग सकता है।
- गलती से भी रिसीव ना करें इन नंबर से आने वाले कॉल
- US Election: ईरानी हैकर्स की है वेबसाइट और मीडिया आउटलेट्स पर नजर, चुनाव को प्रभावित करने का है प्लान
- Tower Scam: एक गलती और बुरे फंस जाएंगे आप, सरकार ने टावर स्कैम को लेकर किया आगाह
- जानकारी: आधार कार्ड में क्या-क्या कितनी बार बदलवा सकते हैं और क्या नहीं, विस्तार से जानें